[nextpage title=”akhilesh” ]

उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने अपने प्रत्याशी घोषित करना शुरू कर दिया है। समाजवादी पार्टी की तरफ से भी आज 6 और प्रत्याशियों की घोषणा (samajwadi party declared) कर दी है।

[/nextpage]

[nextpage title=”akhilesh2″ ]

सपा ने की घोषणा :

  • उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों के बाद सभी की नजर अब निकाय चुनाव पर टिकी हुई है।
  • योगी सरकार के लिए जहाँ ये चुनाव उनके 6 महीनों के नतीजे पर देखा जा रहा है।
  • वहीँ समाजवादी पार्टी की तरफ से इसे 2019 के लोकसभा चुनाव के पहले की तैयारी कहा जा रहा है।
  • यही कारण है कि सपा ने अपने उम्मीदवारों का चयन काफी सोच समझ कर किया है।
  • अयोध्या से इस बार सपा ने मेयर पद के लिए एक किन्नर को उम्मीदवार बनाया है।
  • समाजवादी पार्टी के इस फैसले की सियासी गलियारों में चर्चा बनी हुई है।

ये भी पढ़ें, सपा सांसद डिंपल यादव की बढ़ी मुश्किलें

संभल के प्रत्याशी हुए घोषित :

  • आज सपा ने अपने 6 और प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।
  • समाजवादी पार्टी ने संभल जिले के 8 में से 6 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।
  • सपा ने संभल सदर से नाजिया लुकमान को प्रत्याशी बनाया हुआ है।
  • बहजोई से राहुल वार्ष्णेय को सपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है।
  • चंदौसी से संगीत कोरी को सपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है।
  • वहीं नरौली से शायस्ता परवीन सपा प्रत्याशी होंगी।
  • गुन्नौर से जीनत कौर को सपा ने चुनाव में अपना प्रत्याशी बनाया है।
  • साथ ही सिरसी से शमा अब्बास को सपा प्रत्याशी बनाया गया है।
  • ये सभी सपा की तरफ से नगरपंचायत/नगर पालिका के प्रत्याशी होंगे।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें