दो साध्वियों के साथ यौन शोषण मामले में दोषी करार दिए गए डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को सजा सुनाई जाएगी। ऐसा पहली बार होगा जब हरियाणा के किसी जेल परिसर में अदालत लगाकर सजा सुनाई जाएगी।

हरियाणा में धारा 144-

  • डेरा प्रमुख राम रहीम को दुष्कर्म मामले में सजा सुनाये जाने के मद्देनज़र पूरे रोहतक को अभेघ किले में तब्दील कर दिया गया है।
  • राज्य के सभी जिलों में धारा 144 लागू है।
  • राम रहीम को होने वाली सजा के मद्देनज़र रोहतक में हरियाणा पुलिस की पेट्रोलिंग जारी है।
  • उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने का आदेश दिया गया है।
  • बता दें कि 25 को सीबीआई की विशेष अदालत ने राम रहीम को रेप मामले में दोषी करार दिया था।

यह भी पढ़ें: पत्रकार के खुलासे से हुआ राम रहीम का भांडा-फोड़

हेलीकॉप्टर से जज रवाना-

  • राम रहीम को रेप मामले में सजा सुनाने वाले जज पंचकूला से रवाना हुए है।
  • पंचकूला से जज जगदीप सिंह हेलीकॉप्टर से रवाना हुए।
  • राम रहीम पर फैसला 2.30 के बाद सुनाया जायेगा।

जेल परिसर के बाहर कड़ा पहरा-

  • अर्धसैनिकबलों और हरियाणा पुलिस सहित सुरक्षाबलों ने जिला जेल परिसर को चारों ओर से घेर लिया है।
  • सेना को भी अलर्ट पर रखा गया है।
  • जेल परिसर के 10 किलोमीटर तक के दायरे में किसी को भी आने-जाने की इजाजत नहीं है।
  • हरियाणा पुलिस के महानिदेशक (डीसीपी) बी.एस.संधू ने कहा कि हम किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
  • सेना को भी मुस्तैद किया गया है।

यह भी पढ़ें: राम रहीम का बैग उठाने के आरोप में डिप्टी एडवोकेट बर्खास्त

क्या है पूरा मामला :

  • साल 2002 में डेरा सच्चा प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम पर साध्वी के यौन शोषण के आरोप लगे।
  • इस मामले की जांच हाई कोर्ट ने सीबीआई को सौंप थी।
  • एक साध्वी ने गुमनाम चिट्ठी के जरिए गुरमीत राम रहीम पर यौन शोषण सहित कई अन्य संगीन आरोप लगाए थे।
  • साध्वी ने आरोप लगाते हुए एक पत्र मीडिया, पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, पीएम के नाम जारी किया था।
  • इसके बाद हाई कोर्ट ने 24 सितंबर 2002 के इस मामले की जिम्मा सीबीआई को सौंप दिया।
  • CBI ने जांच में आरोप सही पाए और डेरा प्रमुख के खिलाफ विशेष अदालत के सामने 31 जुलाई 2007 में आरोप पत्र दाखिल किया।
  • इस मामले में बाबा गुरमीत राम रहीम को अदालत से जमानत मिल गई।
  • लेकिन लंबे अरसे से मामला पंचकूला की सीबीआई अदालत में चल रहा है।
  • जहां 25 अगस्त को राम रहीम के रेप केस दोषी करार दिया गया, 28 अगस्त को अदालत सजा पर फैसला सुनाएगी।

यह भी पढ़ें: चिट्ठी में हुआ बड़ा खुलासा, ‘ब्लू फिल्म’ देखकर बाबा…

यौन शोषण के अलावा चल रहा हत्या का मामला :

  • बाबा राम पर यौन शोषण के अलावा दो मर्डर का भी केस चल रहा है।
  • पहला मामला सिरसा के पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या का है।
  • बाबा पर आरोप है कि छत्रपति द्वारा साध्वी बलात्कार मामले को अखबार में छापने पर 2002 में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।
  • उनपर ये भी आरोप है कि उन्होंने डेरे के पूर्व प्रबंधक रंजीत सिंह की 10 जुलाई 2003 को हत्या करवा दी।
  • इन दोनों हत्याओं में डेरा सच्चा सौदा का नाम सामने आया था।

यह भी पढ़ें: सामने आयी बाबा राम रहीम की पत्नी की ‘तस्वीरें’!

यह बी पढ़ें: राम रहीम को आज सुनाई जाएगी सजा!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें