भारत और चीन के बीच डोकलाम में लगभग तीन महीने के गतिरोध के बाद दोनों देशों के बीच सैनिकों को हटाने पर सहमति बनी है। भारतीय विदेश मंत्रालय के अनुसार डोकलाम से भारत और चीन, दोनों देशों की सेनाएं हट रही हैं। चीनी सेना ने फैसले का स्वागत तो किया, मगर जाते-जाते भारत को नसीहत दे डाली।

यह भी पढ़ें… डोकलाम विवाद: भारत के रुख से डर गया ड्रैगन!

डोकलाम से जाते-जाते नही गई चीन की हेकडी :

  • चीनी सेना के वरिष्ठ कर्नल वु शियान ने सेना हटाने के फैसले पर बड़ी बात कही है।
  • कर्नल वु शियान कहा कि हम इस मामले के सुलझाने से बेहद खुश हैं, मगर भारत को इस मुद्दे पर सबक लेना चाहिए।
  • शियान ने कहा कि चीन अभी भी मामले पर चौकन्ना रहेगा और अपनी संप्रभुता की रक्षा करेगा।

यह भी पढ़ें… डोकलाम विवाद को मिलकर सुलझाएंगे भारत-चीन!

इलाके में गश्त कर रही चीनी सेना :

  • डोकलाम से सेना हटाने की आपसी सहमति की भारत की घोषणा को चीन ने तवज्जो नही दिया।
  • पड़ोसी देश चीन ने यह दावा किया कि उसके जवान अभी भी डोकलाम में गश्त कर रहे हैं।
  • चीन की तरफ से कहा गया कि भारत ने अपनी सेना के वापस बुला लिया है।
  • हालांकि चीन विवादित इलाके में सड़क बनाने की अपनी योजना पर चुप्पी साधे रहा।

यह भी पढ़ें… डोकलाम कोई गंभीर मुद्दा नहीं, हिंदी-चीनी भाई-भाई: दलाई लामा

इलाके से पीछे हट रही चीनी सेना :

  • डोकलाम विवाद में भारत के शांत, धैर्य और सख्त रवैए के बाद अब चीन पीछे हट रहा है।
  • विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने इस संबंध में जानकारी दी है।
  • उन्होंने बताया कि विवादित इलाके में करीब 1700-1800 चीनी सैनिक थे और वे सभी वहां से चले गए हैं।
  • अधिकारी ने कहा कि चीन ने विवादित इलाके से बुलडोजर, तंबू और झंडा (चीन) को भी हटा लिया है, जिसे वहां फहराया था।

यह भी पढ़ें… डोकलाम विवाद पर जापान ने खुलकर किया भारत का समर्थन!

विवादित इलाके से सेना हटाने का काम हुआ पूरा :

  • विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बताया कि विवादित इलाके से सेना हटाने का काम पूरा हो चुका है।
  • पिछले ढ़ाई महीने से चला डोकलाम गतिरोध खत्म हो गया है।
  • खबरों के मुताबिक जुलाई में हैम्बर्ग में प्रधानमंत्री मोदी और चीनी राष्ट्रपति के बीच हुई संक्षिप्त वार्ता के बाद मामले को सुलझाने की प्रक्रिया शुरू हुई।

यह भी पढ़ें… राम रहीम मामले में कूदा चीन, कहा- पहले डेरा देखो, फिर डोकलाम

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें