दिल्ली के बवाना सीट से हुए उपचुनाव के परिणाम आ चुके हैं। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी राम चंदर 59886 वोटों से विजयी हुए। आप ने इस उपचुनाव में जीत दर्ज करने के साथ ही पार्टी की साख बचा ली है। 22 राउंड की चली गिनती में आप और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर रही। 12वें राउंड की गिनती के बाद से लगातार आप के उम्मीदवार लीड किये। लेकिन आखिरी क्षण में पासा पलट गया, बीजेपी तीसरे से दूसरे स्थान पर आ गई जबकि कांग्रेस दूसरे पायदान से खिसककर तीसरे स्थान पर पहुंच गई।

यह भी पढ़ें… बवाना उपचुनाव : AAP को बड़ी बढ़त

आप के झोली में आई बवाना सीट :

  • 22 राउंड की चली गिनती में आप और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर रही।
  • जिसमें आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी ने कांग्रेस उम्मीदवार सुरेंद्र कुमार को हराकर अपनी जीत दर्ज की।
  • आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी राम चंदर 59886 वोटों से विजयी हुए।
  • बवाना सीट जीतने के बाद आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता संजय सिंह ने ट्वीट किया।
  • उन्होंने अरविन्द केजरीवाल और AAP को अपार समर्थन देने के लिये बवाना की जनता का हार्दिक आभार जताया।
  • आप नेता अल्का लांबा ने भी जीत की बधाई देते हुए बवाना की जनता का तहे दिल से आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें… पणजी उपचुनाव में पर्रिकर जीते, बवाना में कांग्रेस आगे

आप विधायक के इस्तीफे के बाद हुए उपचुनाव :

  • आम आदमी पार्टी के विधायक वेद प्रकाश ने मार्च में पार्टी छोड़ने और भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के लिए पद से इस्तीफा दे दिया।
  • जिसके बाद बवाना में यह उपचुनाव हुआ।
  • वेद प्रकाश इस उपचुनाव में बीजेपी की सीट से लड़ें।
  • उनका मुकाबला आप के उम्मीदवार रामचंद्र से रहा।
  • आप पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए वेद प्रकाश को इस उपचुनाव में हार का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें… दिल्ली : बवाना सीट पर उपचुनाव जारी, ‘आप’ की साख दांव पर!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें