दक्षिण मुंबई में बहु मंजिला इमारत ढहने से बड़ा हादसा हुआ। यह हादसा गुरुवार सुबह 8.30 के करीब हुआ। इस हादसे में 30 से 35 लोगों के फंसे होने की आशंका है। राहत और बचाव कार्य जारी है।

3 लोगों की हुई मौत-

mumbai

  • जेजे मार्ग पर भिंडी बाजार में एक इमारत गिर गई है।
  • इस हादसे में 3 लोगों की मौत की खबर आ रही है।
  • जबकि मलबे में 30 से 35 लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।
  • हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य जारी है।
  • हालाँकि इमारत ढहने के कारण का अभी पता नहीं चला है।
  • घायलों को तत्काल जे.जे. अस्पताल ले जाया गया।
  • इमारत के मलबे को हटाने और उसके नीचे दबे लोगों को बाहर निकालने के लिए दमकल की 10 गाड़ियों, दो जेसीबी मशीनों, क्रेनों और अन्य उपकरणों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
  • मलबे के नीचे फंसे और लोगों को बचाने का प्रयास जारी है।

एक सदी से भी ज्यादा पुरानी थी इमारत-

Mumbai: Rescue efforts going on as a five-storey building collapsed near Sir J. J. Hospital, South Mumbai

  • दक्षिण मुंबई के भाजपा पार्षद अतुल शाह ने कहा कि अरसीवाला इमारत में भूतल के अलावा चार मंजिलें और थीं।
  • जिनमें करीब 10 परिवार रहते थे।
  • शाह ने बताया, यह इमारत एक सदी से भी ज्यादा पुरानी थी।
  • इलाके की अन्य कई इमारतों की तरह जर्जर हालत में थी।
  • आगे कहा, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि इसे खतरनाक इमारतों की सूची में शामिल किया गया था या नहीं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें