मणिपुर में सशस्त्र बल विशेष अधिकार अधिनियम (आफ्सपा) के विरोध में लंबे समय तक संघर्ष करने वाली लौह महिला इरोम शर्मिला शादी के बंधन में बंधने जा रही है। उन्होंने तमिलनाडु के हिल स्टेशन कोडइकनाल में 12 जुलाई को उप रजिस्ट्रार राजेश के कार्यालय में लंबे समय से प्रेमी रहे डेसमंड कुटान्हो के साथ शादी का आवेदन दिया है।

यह भी पढ़ें… मणिपुर : इरोम शर्मीला की पार्टी को केजरीवाल ने दिया 50,000 का चंदा!

एक महीने बाद शादी के बंधन में बंधेंगी इरोम :

  • इरोम शर्मिला को इस साल मणिपुर विधानसभा चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा था।
  • शर्मिला ने हिंदू विवाह अधिनियम के तहत आवेदन दायर किया।
  • उप रजिस्ट्रार ने उन्हें बताया कि यह एक अंतर-धार्मिक विवाह है।
  • आगे कहा कि उन्हें विशेष विवाह अधिनियम के तहत आवेदन दायर करना होगा।
  • राजेश ने कहा कि उनके आवेदन को नोटिस बोर्ड पर लगाया जाएगा और 30 दिनों के नोटिस की अवधि पूरी होने के बाद ही शादी होगी।

यह भी पढ़ें… केजरीवाल के बाद भगवंत मान ने इरोम शर्मीला को दिया एक महीने का वेतन!

लड़ाई हारी पर मकसद नहीं छोड़ा :

  • शर्मिला मणिपुर से कोडइकनाल शिफ्ट हो गई हैं और वह पिछले कुछ समय से अपने दोस्त के साथ ही रह रही हैं।
  • शर्मिला ने बताया कि वह कोडइकनाल शांति की तलाश में आई थीं और उन्हें यह जगह पसंद आई।
  • हालांकि, वह अपनी लड़ाई हार गई हैं लेकिन उन्होंने अपना मकसद नहीं छोड़ा है।
  • शर्मिला आफ्सपा हटाने की मांग को लेकर अपनी जिंदगी का बड़ा हिस्सा अनशन पर गुजार चुकी हैं।
  • आफ्सपा नहीं हटा और अंतत: उन्हें अपना अनशन तोड़ना पड़ा था।
  • लंबी लडाई लड़ने के बाद अब वह अपने प्रेमी के साथ जल्द ही सात फेरे लेंगी।

यह भी पढ़ें… इरोम शर्मिला द्वारा पार्टी फंडिंग के लिए ऑनलाइन प्रणाली!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें