उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी द्वारा परिवर्तन यात्रा पूरे उत्तर प्रदेश में निकाली जा रही है। बीते दिन यह परिवर्तन यात्रा उत्तर प्रदेश के झांसी पहुंची जिसमे भाजपा सांसद विनय कटियार, एटा से सांसद राजवीर सिंह आदि सम्मिलित थे। इस दौरान विनय कटियार ने राम मंदिर निर्माण का मुद्दा फिर से उठाते हुए यह बयान दिया।

कोर्ट के आदेश के बावजूद बन कर रहेगा राम मंदिर :

  • उत्तर प्रदेश की सभी विधानसभाओं में भाजपा की परिवर्तन यात्रा निकाली जा रही है।
  • इस यात्रा के झांसी पहुँचने पर भाजपा सांसद विनय कटियार ने फिर से राम मंदिर निर्माण का मुद्दा उठाया।
  • उन्होंने कहा कि यूपी में भाजपा की सरकार आने पर राम मंदिर का निर्माण अवश्य होगा।
  • सुप्रीम कोर्ट में मंदिर निर्माण मुद्दे पर रोज सुनवाई हो रही है।
  • मगर कोर्ट का फैसला चाहे कुछ भी आये, राम मंदिर का निर्माण हर हाल में होगा।
  • उत्तर प्रदेश की सपा और बसपा सरकार ने प्रदेश को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है।

यह भी पढ़े : पूर्व राज्यसभा सांसद, पद्मश्री शायर ‘बेकल उत्साही’ का निधन!

  • मायावती अगर फिर आये तो दुबारा उत्तर प्रदेश को मूर्तियों का प्रदेश बना डालेंगी।
  • इसके अलावा सपा आयी तो अपराध मौजूदा समय से भी ज्यादा अपनी चरम सीमा पर पहुँच जाएंगे।
  • आपके सामने प्रत्याशी कों है ये भूल कर आप बस कमल के निशान पर भरोसा रखिये।
  • उत्तर प्रदेश का विकास सिर्फ भारतीय जनता पार्टी की सरकार में ही हो सकता है।

यह भी पढ़े : 9 साल बाद आज होगी पीसीएस एसोसिएशन की एजीएम, सीएम होंगे शामिल!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें