शॉपिंग का असली मजा तभी आता है, जब कम से कम दाम में ज्यादा से ज्यादा चीजें मिल जायें। इसके लिये आपके लिये शहरों में लगने वाली स्ट्रीट मार्किट से अच्छी जगह कोई नहीं हो सकती। लगभग सभी शहरों में ये मार्किट आपको मिल जायेंगी जहाँ से आप कपड़ो से लेकर फुटवियर्स, ज्वैलरी और एक्सेसरीज तक की सभी शॉपिंग एक जगह पे ही कर सकते हैं। देश के बड़े-बड़े महानगरों में और शहरों में स्ट्रीट मार्केट के प्रति लोंगों की दीवानगी देखी जा सकती है। तो आइये आपको बतातें है की कहाँ पे आप अपनी मनपसंद शॉपिंग का मजा ले सकते हैं-

  • सरोजिनी नगर:- कपड़ों के लिए मशहूर दिल्ली के सरोजनी नगर में आप अपने कम बजट में भी दिल खोलकर शॉपिंग कर सकते हैं।
  • लाड बाजार:- हैदराबाद के चारमीनार के पास लगने वाली लाड बाज़ार अपने स्टोन्स के लिएप्रसिद्धहै। बैंगल और ज्वैलरी के लिए भी लाड बाजारप्रसिद्धहै। शायद ही ऐसी कोई चीज हो जो यहाँ के मार्किट में ना मिलती हो।
  • जौहरी बाजार:- पूरी दुनियाँ में सोने और चाँदी के लिए प्रसिद्ध है जयपुर की जौहरी बाजार। यहाँ पर सस्ते दामों पर ज्वैलरी के साथ-साथ महंगी साड़ियां और लहंगे भी किराये पर दिए जाते हैं।

shopping2

  • अंजुना मार्केट :- गोवा के बीच पे लगने वाली अंजुना मार्केट अपने हैंडी क्रॉफ्ट्स की चीजों के लिए मशहूर है यहाँ पेटूरिस्टों के अलावा वहां रहने वाले लोगों की भीड़ भी देखी जा सकती है।
  • पेरीज मार्केट:- चेन्नई पोर्ट के करीब लगने वाले पेरीज मार्केट में लोग फर्नीचरर्स, कपड़े, फुटवियर्स, कॉस्मेटिक्स और घरेलू सामानों कीखरीददारी करने आते हैं। यहाँ पर उनकी हर जरूरतों का सामान उपलब्ध रहता है।

shopping

  • गरियाहाट मार्केट:- कोलकाता में आप सड़कों के दोनों तरफ लोंगों की भीड़ से भरी हुयी गरियाह मार्केट को आप देख सकते हैं। अलग- अलग तरह के कपड़े,ज्वैलरी और इलेक्ट्रिक के सामान आपको यहाँ पे मिल जायेंगे।
  • किच मार्केट:- बंगलौर की ये बाज़ार खासतौर से उभरते हुए डिजाइनरर्स की सबसे पसंदीदा जगह है, जहां पर आर्ट और डिजाइन को प्रमोट करने का काम किया जाता है।
  • जनपथ:- दिल्ली के कनॉट प्लेस का जनपथ मार्केट, टूरिस्टों के अलावा यहां के लोगों की भी सबसे पसंदीदा जगह है, जहां आपको लेटेस्ट फैशनेबल चीजों आसानी से मिल जाती हैं और साथ ही साथ ही आप उन पर मोल-भाव भी करा सकते हैं।
  • फैशन स्ट्रीट:- मुंबई में लगने वाले फैशन स्ट्रीट को आप उसके नाम से ही जान जायेंगे, की यह फैशन की लिए लोगों की टॉप लिस्ट में शामिल है। यहाँ पर लगभग 150 स्टाल लगाये जाते हैं। इसके आलावा इसे हैंगआउट्स के लिए भी जानते हैं।

shopping3

  • रविवारी बाजार:- अहमदाबाद की साबरमती नदी के पास रविवारी बाजार के नाम सेप्रसिद्धइस बाज़ार में आप सुई से लेकर पुराने ज़माने के सारे फर्नीचर्स भी खरीद सकते हैं। इसे गुजारी बाज़ार के नाम से भी जानते हैं।

ये हैं भारत की 10 प्रसिद्ध स्ट्रीट मार्केट जहाँ जाकर आप अपने बजट के अनुसार अधिक से अधिक खरीदारी कर सकते हैं और अपने फैशन में और चार चाँद लगा सकते हैं। हम उम्मीद करते हैं कि आप अपने परिवार के साथ इन जगहों पर जाकर शॉपिंग करेंगे और इन स्थलों का  पूरा मजा लेंगे।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें