अभिनेता विनोद खन्ना के अप्रैल 2017 में निधन हो जाने से खाली पड़े गुरदासपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए 11 अक्टूबर को उपचुनाव होने हैं। जिसके लिए कांग्रेस नेता सुनील जाखड़ और भाजपा उम्मीदवार स्वर्ण सलारिया ने शुक्रवार को अपने नामांकन दाखिल किया।

यह भी पढ़ें… पीएम मोदी ने महामना एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

दाखिल किया नामांकन :

  • नामांकन दाखिल करने के लिए जाखड़ के साथ आए नेताओं में वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रकाश सिंह बाजवा की अनुपस्थिति चर्चा का विषय रही।
  • मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू सहित पंजाब के शीर्ष कांग्रेस नेता जाखड़ के साथ नामांकन के दौरान मौजूद रहे।
  • बाजवा ने अभिनेता और भारतीय जनता पार्टी के तत्कालीन तीन बार के सांसद विनोद खन्ना को हराकर इस सीट का प्रतिनिधित्व 2009 से 2014 तक किया था।
  • खन्ना ने 2014 में यह सीट पर से जीत हासिल कर ली।
  • विनोद खन्ना का अप्रैल में निधन हो जाने से इस उपचुनाव की जरूरत पड़ी है।

यह भी पढ़ें… चैनल के बिकने पर NDTV ने दिया ये जवाब…

मौजूदा समय में राज्यसभा सांसद हैं बाजवा :

  • बाजवा मौजूदा समय में राज्यसभा सांसद हैं और पूर्व में पंजाब कांग्रेस के प्रमुख रहे हैं।
  • वह गुरदासपुर जिले से हैं।
  • उनकी विधायक पत्नी चरणजीत कौर बाजवा भी नामांकन के दौरान अनुपस्थित रहीं।
  • हालांकि उनके छोटे भाई व विधायक फतेहजंग बाजवा इस दौरान मौजूद थे।

यह भी पढ़ें… विश्वास गुप्ता ने खोली राम रहीम और हनीप्रीत के रिश्ते की पोल

पत्नी के लिए कांग्रेस से टिकट चाहते थे बाजवा :

  • बाजवा कांग्रेस से अपनी पत्नी के लिए टिकट चाहते थे।
  • उन्होंने सुनील जाखड़ के चुने जाने का विरोध किया।
  • जाखड़ वर्तमान में पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष हैं।
  • वह पूर्व लोकसभा अध्यक्ष बलराम जाखड़ के बेटे हैं।

यह भी पढ़ें… महाराष्ट्र दौरे पर राष्ट्रपति, किया विपस्सना ध्यान केंद्र का उद्घाटन

करोड़पति कारोबारी हैं सलारिया :

  • स्वर्ण सलारिया मुंबई के करोड़पति कारोबी हैं, और उनका अतीत विवादों से जुड़ा रहा है।
  • सलारिया ने भी शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल किया।
  • शुक्रवार नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि थी।
  • उपचुनाव के परिणाम की घोषणा 15 अक्टूबर को की जाएगी।

यह भी पढ़ें… बाबा विश्वनाथ की धरती पर पीएम मोदी का स्वागत है: सीएम योगी

आप ने खजूरिया को उतारा मैदान में :

  • आम आदमी पार्टी (आप) ने मेजर जनरल सुरेश खजूरिया (सेवानिवृत्त) को इस सीट से मैदान में उतारा है।
  • भाजपा ने विनोद खन्ना की पत्नी कविता खन्ना की जगह सलारिया को तरजीह दी है।
  • विनोद खन्ना ने कांग्रेस के गढ़ पर अपने चुनावी शुरुआत में 1998 में पांच बार के कांग्रेस सांसद सुखबंश कौर भिंडर को हराया था।
  • उन्होंने इस सीट पर 1998,1999, 2004 व 2014 में जीत दर्ज की थी।

यह भी पढ़ें… तस्वीरें: 1300 भर्तियों के मामले में SIT पहुंची जल निगम!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें