हरियाणा के सिरसा में अधिकारियों ने शहरी सीमा क्षेत्र में कर्फ्यू में ढील दी। लेकिन सिरसा के बाहरी इलाके में स्थित डेरा सच्चा सौदा के मुख्यालय के आसपास स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। कर्फ्यू में सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक ढील दी गई। इसकी घोषणा बीते 24 घंटों में सिरसा में किसी तरह की अप्रिय घटना न होने के मद्देनजर की गई।

यह भी पढ़ें… जेल में नहीं आई राम रहीम को नींद, खाई केवल आधी रोटी

कर्फ्यू में दी गई ढील :

  • सिरसा में शहरी सीमा क्षेत्र में कर्फ्यू में ढील दी गई, इसकी जानकारी विशेष आयुक्त वी. उमाशंकर ने दी है।
  • विशेष आयुक्त वी. उमाशंकर ने बताया कि कर्फ्यू में ढील की इजाजत लोगों को रोजमर्रा के जरूरी सामान खरीदने के लिए दी गई।
  • हालांकि, डेरा मुख्यालय के निकट कर्फ्यू जारी रहा, जो शहर से आठ किमी दूर है।

यह भी पढ़ें… राम रहीम के बाद अब रामपाल की बारी

डेरा मुख्यालय के चारों तरफ तैनात सुरक्षाकर्मी :

  • डेरा का मुख्यालय 700 एकड़ में फैला हुआ है।
  • सेना, अर्धसैनिक बल व हरियाणा पुलिस सहित सुरक्षा बलों के जवानों की तैनाती डेरा मुख्यालय के चारों तरफ तैनात है।
  • अधिकारियों का कहना है कि डेरा परिसर के भीतर अब भी करीब 15,000 लोग हैं।
  • डेरा परिसर के भीतर 10,000-12,000 लोग रहते हैं।
  • अपने आप में डेरा एक छोटे शहर जैसा है, जिसमें घर, स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, स्टेडियम व दूसरे बुनियादी सुविधाएं हैं।
  • सुरक्षा प्रतिष्ठानों के अनुमान के मुताबिक अब भी डेरे के अंदर 2000-3000 अनुयायी हैं।
  • डेरा के प्रभाव वाले हरियाणा व पंजाब के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बल अब भी उच्च सर्तकता बरते हुए हैं।
  • हालांकि, इन इलाकों में कोई कर्फ्यू नहीं है।

यह भी पढ़ें… राम रहीम पर फैसला आने के बाद नहीं हुई कोई हिंसा : IG सिरसा

डेरा समर्थकों ने 25 अगस्त को फैलाई थी हिंसा :

  • राम रहीम को CBI की विशेष अदालत के जज जगदीप सिंह लोहाना ने 25 अगस्त को हरियाणा के पंचकूला में दुष्कर्म का दोषी करार दिया। इ
  • सके बाद डेरा अनुयायियों ने पंचकूला में भारी हिंसा फैलाई थी।
  • इसमें पंचकूला में 30 व सिरसा में 8 लोगों की मौत हो गई व 250 से ज्यादा लोग घायल हो गए।
  • 28 अगस्त को सीबीआई की विशेष अदालत के न्यायाधीश ने रोहतक की सुनारिया जेल में राम रहीम को सजा सुनाई।
  • राम रहीम को दो साध्वियों के साथ दुष्कर्म के लिए 20 साल की सजा सुनाई गई है।
  • साथ ही 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

यह भी पढ़ें… गुरमीत राम रहीम: कैदी नंबर 1997

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें