प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डोकलाम गतिरोध सुलझाने के बाद अगले सप्ताह चीन जाएंगे। वह इस दौरान फुजियान प्रांत में ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वह म्यांमार जाएंगे।

यह भी पढ़ें… बुलडोज़र-टेंट लेकर वापस लौटा चीन, मगर हेकड़ी बरकरार

चीन और म्यांमार जाएंगे पीएम मोदी :

  • विदेश मंत्रालय की ओर से मंगलवार को बयान जारी किया गया।
  • जिसमें बताया गया कि पीएम मोदी नौवें ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका) सम्मेलन में हिस्सा लेगें।
  • वह 3 से 5 सितंबर तक चीन के शिएमेन और फुजियान प्रांत के दौरे पर होंगे।
  • मोदी म्यांमार के राष्ट्रपति यू हटिन क्याव के निमंत्रण पर 5 से 7 सितंबर तक म्यांमार के दौरे पर होंगे।
  • यह मोदी की पहली द्विपक्षीय म्यांमार यात्रा होगी।
  • म्यांमार दौरे के दौरान मोदी पारस्परिक हितों पर स्टेट काउंसलर आंग सान सू की के साथ वार्ता करेंगे और राष्ट्रपति क्याव से भी मुलाकात करेंगे।
  • वह म्यांमार के नेपीथा के अलावा यांगून और बगान भी जाएंगे।

यह भी पढ़ें… डोकलाम विवाद: भारत के रुख से डर गया ड्रैगन!

दोनों देश जताई डोकलाम से हटाने पर सहमति :

  • भारत और चीन के बीच बीते 70 दिनों तक चला डोकलाम गतिरोध सोमवार को खत्म हो गया।
  • दोनों देशों ने ब्रिक्स सम्मेलन से पहले अपनी सेनाएं डोकलाम से हटाने पर सहमति जताई है।

यह भी पढ़ें… डोकलाम विवाद को मिलकर सुलझाएंगे भारत-चीन!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें