इंडी-पॉप क्वीन प्रीति और पिंकी ने सागर म्हाडोलकर की डांस क्लासेज की जम के तारीफ़ की, और नवरात्रि उत्सव से पहले एक बार फिर कोरियोग्राफर के साथ मिलकर जम कर डांस किया!

अपने हिट सिंगल पिया-पिया और गरबा स्पेशल के लिए जानी जाने वाली गायन जोड़ी प्रीति और पिंकी ने नवरात्रि उत्सव के दौरान सागर इंटरनेशनल डांस क्लासेस पहुंची और प्रसिद्ध कोरियोग्राफर सागर म्हाडोलकर और उनके छात्रों के साथ तैयारी करते हुए, डांस क्लास में हिस्सा लिया.

सागर म्हाडोलकर अपने वेस्टर्न और गरबा नृत्यकला और नृत्य कक्षाओं के लिए प्रसिद्ध हैं।

सागर के साथ उनके जुड़ाव के बारे में बात करते हुए प्रीति ने कहा, “लोग सागर म्हाडोलकर को एक कलाकार और कोरियोग्राफर के रूप में जानते हैं, लेकिन हम उन्हें अपने भाई के रूप में जानते हैं। जब से हम पहली बार मुंबई आए हैं, हम उन्हें तब से जानते हैं। हम अपने नवरात्रि कार्यक्रम की कोरियोग्राफी के लिए दशकों से यहां आ रहे हैं।”

पिंकी ने कहा, “सागर अब अपनी अकादमी चलाते हैं, और जिस तरह से वह अपने छात्रों को पढ़ाते हैं; बच्चों और वयस्कों, मेरा मतलब है, उनके धैर्य और उनके कौशल को मैं सलाम करती हूँ। कई बार मैं उनका समर्पण और स्किल देखे कर चकित रह जाती हूं। वह अपने छात्रों को बहुत प्यार से सिखाते हैं। वह अद्भुत डांसर और कोरियोग्राफर हैं, वह एक अच्छे इंसान हैं। सागर एक प्रतिभाशाली व्यक्ति है और एक बेहतरीन कोरियोग्राफर हैं।”
आपको बता दे, सागर म्हाडोलकर ‘नच बलिए’ शो के दौरान श्वेता तिवारी के डांसिंग कोरियोग्राफर थे, और बाद में उन्होंने सीरीज़ लाइफ़ ऑफ़ फ़ाइव के साथ अपने निर्देशन की शुरुआत की थी।

सागर इंटरनेशनल डांस अकादमी सर्टिफाइड है, और छात्रों को सरकारी प्रमाण भी  प्रदान करती है, और यहां तक कि सीआईडी (कॉन्सल ऑफ़ इंटरनेशनल डांस , पेरिस, फ्रांस, यूनेस्को) से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सर्टिफिकेट प्रदान करती है।

नवरात्रि उत्सव डांस के लिए सागर इंटरनेशनल डांस अकादमी सबसे ज्यादा पॉपुलर हैं, उनका गरबा नृत्य कुछ ऐसा है जो हर सीजन में सुर्खियां बटोरता है।

सागर म्हाडोलकर और सागर इंटरनेशनल डांस एकेडमी वास्तव में चिल्ड्रन एकेडमी ग्रुप ऑफ स्कूल के मजबूत सपोर्ट सिस्टम के लिए आभारी हैं।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें