हरियाणा पुलिस ने डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के दो करीबी सहयोगियों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। बता दें कि डेरा प्रमुख को दो पूर्व शिष्याओं के रेप केस मामले में 20 साल कैद की सजा हुई है।

यह भी पढ़ें… राम रहीम के साथ दिखाई देने वाली लड़की का ‘सच’ आया सामने!

दो लोगों के खिलाफ जारी हुआ लुकआउट नोटिस :

  • डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के दो करीबी सहयोगी गोद ली हुई बेटी हनीप्रीत कौर और डेरा के प्रवक्ता आदित्य इन्सां है।
  • ये लुकआउट नोटिस इन्हीं दोनों के लिए जारी किए गए हैं।
  • पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इन दोनों सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
  • पुलिस ने उन्हें देश छोड़कर फरार होने से रोकने के लिए नोटिस जारी किया है।

यह भी पढ़ें… जानें, अब कौन होगा राम रहीम के विशाल साम्राज्य का मालिक

राम रहीम के जेल जाने के बाद से फरार हनीप्रीत :

  • डेरा प्रमुख को हेलीकॉप्टर से पंचकूला से रोहतक ले जाने तक हनीप्रीत सिंह उनके साथ थी।
  • इसके बाद डेरा प्रमुख को रोहतक के पास सुनारिया जेल में रखा गया था।
  • हनीप्रीत को 25 अगस्त की शाम रोहतक के जाने के बाद से नहीं देखा गया है।
  • वहीं, आदित्य इन्सां पर चार अन्य लोगों के साथ देशद्रोह, हिंसा भड़काने के मामले में मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें… सामने आयी बाबा राम रहीम की पत्नी की ‘तस्वीरें’!

पंचकूला कोर्ट परिसर से राम रहीम की भगाने की रची गई साजिश :

  • हरियाणा के महानिरीक्षक के.के.राव ने मीडियाकर्मियों को बताया कि डेरा प्रमुख को दोषी ठहराए जाने की स्थिति में डेरे के शीर्ष लोगों द्वारा 25 अगस्त को पंचकूला की अदालत परिसर से राम रहीम को भगाने के लिए साजिश रची गई थी।
  • लेकिन अदालत परिसर में हरियाणा पुलिस और अर्धसैनिक बलों की त्वरित कार्रवाई से यह साजिश विफल रही।

यह भी पढ़ें… वीडियो: राम रहीम की वो गुफा जहां लड़कियों को बनाता था अपना शिकार!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें