केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि दुष्कर्म मामले में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को दोषी ठहारए जाने के तीन दिन बाद हरियाणा में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है लेकिन नियंत्रण में है।

हरियाणा में धारा 144 लागू-

  • केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा, ‘हरियाणा के डीजीपी कंट्रोल रूम से आई रिपोर्ट के मुताबिक अब तक 35 लोगों की मौत हो चुकी है।’
  • हिंसा के कारण पंचकूला में 17, सिरसा में छह और चंडीगढ़ में 12 लोगों की मौत हुई है।
  • केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बताया कि हिंसा में घायलों की कुल संख्या 204 है।
  • बयान के मुताबिक, हरियाणा के सभी जिलों में आपराधिक प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 लागू है।
  • बयान के मुतबिक, ‘सेना की टुकड़ियां लगातार फ्लैग मार्च कर रही हैं।’
  • मंत्रालय ने यह भी बताया कि पंचकूला में नजर रखी जा रही है।
  • क्योंकि 25 अगस्त को आये अदालत के फैसले के बाद सर्वाधिक हिंसा यहीं हुई थीं।

राम रहीम पर फैसले का दिन-

  • रेप केस मामले में दोषी करार दिये गये डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के भाग्य पर आज पंचकुला की सीबीआई कोर्ट फैसला सुनाएगी.
  • सीबीआई की विशेष अदालत दोपहर 2.30 बजे दुष्कर्म मामले में डेरा प्रमुख के खिलाफ सजा का ऐलान करेगी।
  • उन्हें सात साल से लेकर आजीवन कारावास तक की सजा हो सकती है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें