स्विट्जरलैंड की राष्ट्रपति डोरिस लिउथर्ड का गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत किया गया। वह चार दिवसीय भारत दौरे पर हैं।

मजबूत होंगे भारत-स्विट्जरलैंड के संबंध-

  • स्विट्जरलैंड की राष्ट्रपति डोरिस लिउथर्ड अपने चार दिवसीय भारत दौरे पर हैं।
  • इस दौरान उनके साथ सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और कारोबारी प्रतिनिधिमंडल भी है।
  • राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिउथर्ड का स्वागत किया।
  • लिउथर्ड ने स्वागत समारोह के बाद कहा, उम्मीद है कि इस यात्रा से भारत-स्विट्जरलैंड के संबंध मजबूत होंगे।
  • उन्होंने कहा, व्यापार को लेकर लंबित पड़ी परियोजनाएं पूरी होंगी।
  • आगे उन्होंने कहा, हम नया निवेश सुरक्षा समझौता करने की कोशिश करेंगे।
  • उन्होंने बताया स्विट्जरलैंड विश्व के सबसे नवाचार देशों में से एक है।
  • विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट कर स्विट्जरलैंड की राष्ट्रपति डोरिस लिउथर्ड का स्वागत किया।
  • उन्होंने लिखा, ‘लोकतंत्र के साझा मूल्यों पर आधारित दोस्ती।’

भारत और स्विट्जरलैंड के बीच है खास रिश्ता-

  • स्विट्जरलैंड, भारत का सातवां सबसे बड़ा कारोबारी देश है।
  • मर्चेडाइज, बुलियन, आईटी सेवाओं और सॉफ्टवेयर निर्यात सहित दोनों देशों का कुल व्यापार 2016-17 में 18.2 अरब डॉलर रहा।
  • स्विट्जरलैंड ने अप्रैल 2000 से सितंबर 2016 के बीच भारत में लगभग 3.57 अरब डॉलर का निवेश किया।
  • इस तरह यह 11वां सबसे बड़ा निवेशक देश बन गया।
  • 2013-14 और 2015-16 के बीच लगभग 100 भारतीय कंपनियों ने स्विट्जरलैंड में लगभग 1.42 अरब डॉलर का निवेश किया है।
  • टीसीएस, इन्फोसिस और टेक महिंद्रा सहित प्रमुख भारतीय आईटी कंपनियों के स्विट्जरलैंड में कार्यालय हैं।

जून 2016 में पीएम मोदी ने किया था स्विट्जरलैंड दौरा-

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जून 2016 में स्विट्जरलैंड का दौरा किया था।
  • कई दशकों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री का यह पहला स्विट्जरलैंड दौरा था।
  • इस दौरे के दौरान स्विट्जरलैंड ने परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) में भारत की सदस्यता को लेकर समर्थन जताया था।
  • इस दौरान स्विस बैंकों में जमा भारतीयों के कालेधन का मुद्दा भी उठा।
  • स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपतियों ने इससे पहले 1998, 2003 और 2007 में भारत का दौरा किया था।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें