रेप केस मामले में दोषी करार डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को सीबीआई की विशेष कोर्ट ने 10 साल कैद की सजा सुना दी है। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को सजा सुनाए जाने के बाद राज्य में हिंसा की कोई घटना नहीं हुई है। यह बात सिरसा आईजी ने प्रेस वार्ता के दौरान दी।

‘हालात पूरी तरह सामान्य’-

  • आईजी सिरसा एएस ढिल्लों ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि आज हिंसा की कोई घटना नहीं हुई है।
  • आगे कहा कि हालात पूरी तरह सामान्य हैं।
  • साथ ही उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल किसी भी तरह की अप्रिय घटना से निपटने के लिए पूरी तरह चौकन्ना हैं।
  • बता दें कि आज राम रहीम को रेप केस में 10 साल की सजा सुनाई है।

अमरिंदर सिंह ने की शांति बनाये रखने की अपील-

  • पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा कि वह पंजाब में कानून व्यवस्था पर लगातार नजर रखे हुए हैं।
  • आगे बताया कि रक्षा मंत्री अरुण जेटली से बात भी की है और तत्काल सेना की मदद मुहैया कराए जाने को लेकर आभार भी व्यक्त किया।
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को अदालत का फैसला स्वीकार करना होगा और शांति बहाल होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: बलात्कार मामले में दोषी राम रहीम को जज ने सुनाई सजा

यह भी पढ़ें: कोर्ट में जमीन पर बैठकर आंसू बहा रहा राम रहीम

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें