उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का पहला चरण 11 फरवरी से शुरू हो रहा है, जिसके तहत भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार 8 फरवरी को उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया था। प्रेस कांफ्रेंस का संबोधन गोरखपुर से भाजपा के सांसद योगी आदित्यनाथ ने किया।

भाजपा नेता योगी आदित्यनाथ की प्रेस कांफ्रेंस के मुख्य अंश:

  • नौजवान पलायन को मजबूर हो रहे हैं।
  • पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हालात बहुत ख़राब हो रहे हैं।
  • किसान, बेरोजगार और नौजवान भी परेशान है।
  • पलायन का गंभीर दंश झेल रहा है।
  • राज्य सरकार के संरक्षण में ये दंगा भड़काने वाले लोग खुलेआम घूम रहे हैं।
  • इन घटनाओं को सख्ती के साथ निपटने के लिए बीजेपी तैयार है।
  • देश के अंदर हरित क्रांति में उत्तर प्रदेश ने अहम भूमिका निभाई है।
  • बीजेपी के मैनिफेस्टो में महिला पुलिस के गठन की बात कही है।
  • पशुधन के संरक्षण के लिए काम किया जायेगा।
  • किसानों के हित में बीजेपी ने मेनिफेस्टो दिया है, किसानों के लिए काम करेंगे।
  • आवास, शौचालय और जो भी जरुरी सुविधाएँ हैं वो सब मिलेगी।
  • बहुत सारे मुद्दे हैं, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में पिछड़ा है।
  • मेडिकल सुविधाओं और पठन-पाठन की उचित व्यवस्था नही है।
  • राज्य सरकार इन मुद्दों पर फेल रही है।
  • केंद्र सरकार नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकास के मार्ग पर चल रही है।
  • सपा सरकार ने हर योजना को जाति और धर्म के आधार पर बनाया और लागू किया।
  • पिछले दशक में यूपी में जिस प्रकार से सरकारों ने काम किया, केवल बाँटने का काम किया।
  • सपा सरकार से विश्वास हट गया है, युवाओं के साथ भेदभाव हुआ है।
  • भर्ती में घोटाले हुए हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें