पति की मौत के बाद कुछ लोगों के द्वारा संपत्ति हड़पने के लिए प्रताड़ित की जा रही महिला न्याय न मिलने के चलते कलेक्ट्रेट में बच्चों के सहित भूंख हड़ताल पर बैठ गयी है। उसका कहना है कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा वह नहीं उठेगी भले उसे आत्मदाह करना पड़े। हालांकि देर रात जिलाधिकारी ने महिला को इंसाफ दिलाने के लिए एसडीएम को मौके पर भेजा। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने महिला को न्याय का भरोसा दिलाया है। (hunger strike)

वीडियो: कौशांबी में केशव प्रसाद मौर्या के भतीजे और रिश्तेदारों की गुंडई

पति की मौत के बाद मांग रही इंसाफ

  • अपने बच्चों के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में भूखहड़ताल शुरू करने वाली यह महिला पति की मौत के बाद इंसाफ न मिलने के बाद दर-दर की ठोकरें खाने वाली विधवा किरन निवासी खादरपुरवा बघौली की है।
  • अचानक महिला के भूख हड़ताल पर बैठने से प्रशासनिक अधिकारियों व पुलिस विभाग के हाथ-पांव फूल गए।
  • पुलिस कर्मचारी महिला को समझाने पहुंचे लेकिन महिला नहीं मानी।
  • महिला का कहना है कि जब तक उसकी सुनवाई नहीं होगी वह नहीं उठेगी।
  • महिला का आरोप है कि उसमें पति की मौत 3 नवंबर 16 को हुई थी।
  • पति की मौत के बाद उसकी चल अचल संपति पर कुछ लोगों की नीयत है और उसे हड़पना चाहते है जिसके चलते उसके साथ आये दिन मारपीट की जाती है।

तेज बहादुर सप्रू अस्पताल: इमरजेंसी में दिखाने की फीस 2 हजार, ना दी तो मिलती है मार

चार बच्चों के साथ कर रही भूखहड़ताल

  • उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए महिला चार बच्चों सहित जिलाधिकारी आवास के बाहर भूख हड़ताल पर बैठ गई।
  • पीड़िता ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री सहित आला अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर सम्बन्धित के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की।
  • हालांकि मंगलवार को तहसील दिवस होने के कारण कोई जिम्मेदार अधिकारी उसकी फरियाद सुनने नहीं पहुंचा है।
  • महिला का आरोप है कि बघौली में मामला दर्ज कराया गया था लेकिन जब कोई कार्यवाही नहीं हुई तो दबंगों के हौसले बढ़ गए है। (hunger strike)

लखनऊ: गोमतीनगर में महिला को बेहोश कर रिटायर्ड जज के घर दिनदहाड़े लूट

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें