उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव का सातवाँ और अंतिम चरण बीते 8 मार्च को समाप्त हुआ था, जिसके तहत 11 मार्च को भारतीय जनता पार्टी 325 सीटों के साथ बहुमत में सूबे की सत्ता पर काबिज हुई थी। इसी क्रम में सोमवार 3 जुलाई को यूपी विधानसभा चुनाव के तहत मतदान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। सम्मान समारोह(Voting honor ceremony) का आयोजन सूबे की राजधानी लखनऊ स्थित राजभवन में किया गया था। जहाँ राज्यपाल राम नाईक ने मतदान केन्द्रों के अधिकारियों को सम्मानित किया। इसके साथ ही कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पहुंचे थे, जिन्होंने कार्यक्रम को संबोधित किया।

मतदान सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री योगी के संबोधन के मुख्य अंश:

राज्यपाल का आभारी हूँ(Voting honor ceremony):

  • मतदान सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि, राज्यपाल का आभारी हूँ।
  • 3 सबसे ज्यादा मतदान वाले बूथ की तलाश करना लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक है।
  • 1999 के लोकसभा चुनाव दौरान गोरखपुर क्षेत्र में महज 20 फीसदी मतदान हुआ।
  • इसके बाद चुनाव आयोग सक्रिय हुआ और प्रचार प्रसार शुरू हुआ।

अपने अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए(Voting honor ceremony):

  • लोगों को अपने अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए।
  • राज्यपाल जी ने सराहनीय कार्य किया है।
  • वोटर लिस्ट में जो विसंगतियां हैं उसे सुधारना ज़रूरी है।

ये भी पढ़ें: कैप्टन मनोज पाण्डेय: जो शहीद हुए हैं उनकी, जरा याद करो कुर्बानी!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें