उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति इन दिनों काफी तनावपूर्ण हो चुकी है। आये दिन प्रदेश के हर कोने से कोई न कोई आपराधिक घटना सुनने को मिल रही है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के चंदौली से हैरान कर देने वाली खबर आ रही है जहाँ पर किशोरी से छेड़खानी का मामला सामने आया है। इस मामले में सपा के बड़े नेता का नाम सामने आ रहा है जिसके बाद प्रदेश की राजनीति में हड़कंप मच गया है।

सपा नेता पर छेड़खानी का आरोप :

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में एक किशोरी के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोप है कि कंदवा थाना क्षेत्र के कमहरियां गांव निवासी सपा नेता (बीडीसी) महेंद्र यादव ने अपने साथियों के साथ शराब के नशे में शौच से लौट रही किशोरी पर बयानबाजी करते हुए उसका हाथ पकड़ लिया। किशोरी के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने सपा नेता को पकड़ने की कोशिश की जिसके बाद आरोपी महेंद्र साथियों के साथ फरार हो गया। सपा नेता के इस कृत्य से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी महेंद्र के घर को आग के हवाले कर दिया।

[penci_blockquote style=”style-2″ align=”none” author=””]चंदौली जिले में एक किशोरी के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है[/penci_blockquote]

मौके पर पहुंची पुलिस ने किया नियंत्रण :

इस घटना की सूचना पर आधा दर्जन थानों पुलिस और कई आला-अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस दौरान किसी तरह पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। इसके अलावा सूचना पर पहुंचे फायरब्रिगेड के कर्मचारीयों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। इसके बाद मामले की गंभीरता देखते हुए गांव में आधा दर्जन थानों की फोर्स तैनात की गई है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। हालाँकि अब तक इस मामले में किसी के गिरफ्तारी नहीं हो पायी है।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”ये भी पढ़ें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”up_crime_categories” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें