मनकामेश्वर उपवन घाट का पूरा माहौल शिवमय हो गया। भजन सम्राट लखबीर सिंह लक्खा ने गुरुवार को घाट पर नमोस्तुते मां गोमती की प्रमुख व मंदिर की महंत देव्या गिरि जी महाराज की अगुवाई में आदिगंगा मां गोमती की महाआरती की। साथ ही उन्होंने मैया गोमती पर आधारित गीत गाकर नदी को सुरक्षित और साफ रखने की लोगों से अपील की।

नदी का संरक्षण है जरूरी

  • लक्खा ने घाट पर आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि नदियों का संरक्षण बहुत जरूरी है।
  • उनके साथ महंत देव्या गिरि भी रहीं।
  • उन्होंने बताया कि आने वाले समय में जल की कमी होनी है।
  • ऐसे में यदि पहले से ही देश ही नहीं विश्व का प्रत्येक व्यक्ति जल संरक्षण पर ध्यान दे तो आने वाली कठिनाइयों से काफी हद तक बचा जा सकता है।
  • हम प्रकृति के साथ छेड़छाड़ करेंगे तो वह भी हमें नहीं बख्शेगी।
  • लक्खा ने बताया कि उन्होंने मां गोमती और महंत जी की ओर से आयोजित देश प्रेम, भारत मां व सामाजिकता से जुड़ा एक कार्यक्रम देखा।
  • जिसके बाद उन्होंने खुद ही मां गोमती की महाआरती करने की महंत देव्या गिरि जी महाराज से इच्छा जताई।

देखिये एक्सक्लूसिव तस्वीरें:

 

[ultimate_gallery id=”45569″]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें