[nextpage title=”video” ]

उत्तर प्रदेश के नोयडा जिले में भाजपा के कार्यकर्ता को केन्द्रीय मंत्री महेश शर्मा के खिलाफ जिलाधिकारी आवास के बाहर प्रदर्शन करना उस वक्त मंहगा पड़ गया जिस वक्त पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारी को जबरन पकड़कर पुलिस की गाड़ी में डाल लिया।

अगले पेज पर देखिये वीडियो:

[/nextpage]

[nextpage title=”video” ]

सुरक्षा की कर रहा था मांग

https://youtu.be/BZNttSL2TZE

  • सेक्टर 20 थाना क्षेत्र स्थित डीएम आवास के बाहर धरने पर बैठा यह शख्स केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा के खिलाफ नारेबाजी कर रहा था।
  • युवक खुद को भाजपा कार्यकर्ता शिवम बता रहा था।
  • वह केंद्रीय मंत्री के खिलाफ गुंडई का आरोप लगा रहा था।
  • साथ ही केंद्रीय मंत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहा था।
  • युवक का आरोप है कि मंत्री ने उसके साथ अभद्रता और मारपीट की।
  • हालाकि डीएम कार्यालय के बाहर धरने की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची।
  • पहले तो पुलिस ने उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन युवक नहीं माना।
  • आखिर पुलिस ने उसे जबरन जीप में डाल लिया और थाने ले गई।
  • इस दौरान युवक की पुलिस से झड़प भी हुई।
  • फिलहाल युवक के खिलाफ पुलिस कानूनी कार्रवाई करने में जुटी है।
  • भाजपा के इस कार्यकर्ता ने पुलिस पर भी कई आरोप लगाये हैं।
  • उसका कहना है कि पुलिस ने उसके साथ सड़क पर अभद्रता की है।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें