यूपी में योगी सरकार है, लेकिन अवैध वसूली का कारोबार धड़ल्‍ले से जारी है। ये अवैध वसूली कोई निजी ठेकेदार नहीं बल्कि सरकारी कर्मचारी (up government employees) ही करते हैं। ताजा मामला अलीगढ़ का है। यहां अतरौली मंडी में ट्रक चालकों से मंडी समिति के कर्मचारी रुपयों की अवैध वसूली करते हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=AXx0vFx0oco&feature=youtu.be

ये भी पढ़ें: हमारी खबर का असर: अवैध वसूली करने वाले डॉयल 100 पुलिसकर्मी को SP शामली ने किया निलंबित!

क्‍या है पूरा मामला

  • अलीगढ़ के कृषि उत्‍पादन मंडी समिति, अतरौली के कर्मचारियों का एक कारनामा कैमरे में कैद किया गया है।
  • कैमरे में कैद वीडियो में मंडी समिति के कर्मचारी ट्रक चालकों से अवैध वसूली कर रहे हैं।
  • मामले की शिकायत मंडी समिति के आलाधिकारियों से की गई।
  • समिति के अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

    ये भी पढ़ें: बिजनौर में यूपी के राज्यमंत्री का प्रतिनिधि पकड़ा गया करते अवैध वसूली !

मंडी शुल्क की आड़ में चल रही अवैध वसूली

  • अलीगढ़ में अतरौली कस्‍बे के पैठ चौराहे पर कृषि उत्‍पादन मंडी समिति है।
  • यहां लोडर वाहनों से मंडी कर्मचारी मंडी शुल्‍क वसूलने का काम करते हैं।
  • वहीं, अब मंडी शुल्‍क की आड़ में रिश्वतखोरी का नया धंधा भी शुरू हो गया है।
  • बताया जा रहा है कि पहले अवैध वसूली का काम सिर्फ रात में किया जाता था, लेकिन अब दिन में ही अवैध वसूली जारी है।

    ये भी पढ़ें: पुलिस की अवैध वसूली से परेशान ऑटो चालक ने की विधानसभा के सामने आत्मदाह की कोशिश

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें