[nextpage title=”mulayam singh” ]

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिले पूर्ण बहुमत के बाद सभी लोग काफी हैरान है। योगी आदित्यनाथ को भाजपा आलाकमान द्वारा यूपी का नया सीएम बना दिया गया है। इसी क्रम में बीते दिन लोकसभा में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने जो कहा, वह सभी को हैरान कर देगा।

[/nextpage]

[nextpage title=”mulayam singh” ]

मुलायम ने कहा, ‘जय मोदी’ :

  • लोकसभा में इन दिनों केंद्र सरकार द्वारा लाये गए जीएसटी बिल पर जोरदार चर्चा चल रही है।
  • मगर बीते दिन अचानक सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव अपने खुद के मुद्दे पर बोलने लगे।
  • शेष सदस्यों द्वारा उन्हें बताया गया कि इस समय चर्चा जीएसटी पर हो रही है।
  • इस पर उन्होंने कहा कि जीएसटी पास हो जाएगा मगर इस समय मुद्दा किसानों का सबसे बड़ा है।
  • मुलायम ने कहा कि सपा सरकार में सभी को शिक्षा, चिकित्सा, किसानो के लिए कार्य हुए थे।
  • मगर केंद्र सरकार ने झूठे वादे कर यूपी में सत्ता को हथिया लिया है।
  • अब उत्तर प्रदेश में सिर्फ मोदी-मोदी या जय मोदी जय मोदी ही सुनने को मिलता है।
  • मगर यूपी की जनता जैसे उठाती है, वैसे ही गिरा भी देती है।
  • भारतीय जनता पार्टी को यूपी के सभी पक्षों के जरूरतों का ख्याल रखना चाहिए।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें