उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश के चलते जलभराव होने से विषैले जीव-जंतु अपने बिलों से बाहर आ गए हैं। इससे लोगों के भीतर खौफ देखने को मिल रहा है। ऐसा ही मामला बहराइच जिला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चर्दा में देखने को मिला। यहां अस्पताल में विषैले जीव जंतुओं का डेरा है। अस्पताल के पीछे झाड़, झखाड़ और मलवा पड़े रहने के कारण अस्पताल में जीव जंतुओं का डर हमेशा बना रहता है। इन विषैले जंतुओं का खतरा मरीजों को ही नहीं बल्कि चिकित्सकों को भी इनका भय सता रहा है।

इमरजेंसी प्रवेश द्वार से अंदर जाने में घबराते हैं डॉक्टर

आप को बता दें ये पूरा मामला बहराइच जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चर्दा का है। यहां पर अस्पताल के स्टाफ और मरीजों के ऊपर जान माल का खतरा बना रहता है। 2011 में बसपा शासन काल में हॉस्पिटल बनने के बाद से अभी तक अस्पताल के पीछे पीडीए मलवा मलवा ना हटाये जाने के कारण विषैले जीव जंतु ने उसमे अपना घर बना लिया है। यहाँ तक की इमरजेंसी प्रवेश द्वार और रोगी आश्रम स्थल रैन बसेरा के कमरे तक जाने के लिए झाड़, झखाड़ और मलवे के ऊपर से जाना पड़ता है। कभी भी स्टाफ और मरीज के साथ अप्रिय घटना घट सकती है। उन झाड, झखाड़ में हमेसा जीव जंतुओं का खतरा बना रहता।

अस्पताल में जहरीला सांप घुसने से मची भगदड़

हद तो तब हो गयी जब स्वास्थ्य केंद्र के प्रवेश द्वार के अंदर जहरीला सांप घुस गया और सांप के डर से स्टाफ और मरीजों में भगदड़ मच गयी। आनन-फानन में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चित श्रीवास्तव की सूझ बूझ से सपेरे को बुला कर किसी तरह सांप को पकड़वाया गया। गंभीर हालत के मरीज के तीमारदार ने बताया की अब तो इस अस्पताल में भर्ती होने के नाम से भी डर लगने लगा है। इस विषय में जब प्रभारी चिकित्सा अधिकारी अर्चित श्रीवास्तव से बात की गयी तो उन्होंने बताया कि इस बारे में प्रशासन से कई बार शिकायत की गई है परन्तु कार्यवाही के नाम पर सिर्फ आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिला।

[hvp-video url=”https://www.youtube.com/watch?v=Ohn9O9T23ZE&feature=youtu.be” poster=”https://www.uttarpradesh.org/wp-content/uploads/2018/08/Untitled-4-copy-3.jpg” controls=”true” autoplay=”true” loop=”true” muted=”false” ytcontrol=”true”][/hvp-video]

इनपुट- अनिल वर्मा

 

ये भी पढ़ें-

अमनमणि ने खुद को बताया मानसिक रोगी, लंदन में इलाज के लिए दी अर्जी

लखनऊ: शोहदे से तंग आकर 12वीं की छात्रा ने की खुदकुशी

लखनऊ: राजनाथ सिंह कल करेंगे तीन फ्लाईओवर का शिलान्यास

महा भ्रष्टाचार: 14 करोड़ से बना एग्लिन-चरसड़ी तटबंध और मरम्मत में खर्च हो चुके 100 करोड़

पत्नी सोनी ने चुप्पी तोड़ी, कहा- एटीएस से हटना चाहते थे राजेश साहनी

जौनपुर: बोलेरो कार और ट्रक की टक्कर में पांच श्रद्धालुओं की मौत, 8 घायल

लखनऊ: भाजपा के तीन विधायक दागी मंत्री को बचाने में जुटे

लखनऊ में पांच जर्जर मकान गिरे, एक बच्ची सहित 3 की मौत 8 घायल

कलयुगी ताऊ नाबालिग भतीजी का नशीला पदार्थ खिलाकर 2 माह से कर रहा था रेप

कानपुर: बाढ़ पीड़ितों ने रोड जाम कर किया बवाल, पुलिस पर पथराव गाड़ियां फूंकी

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें