उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने सोमवार को राजधानी लखनऊ में संगोष्ठी कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

स्वस्थ नदियाँ पारिस्थितिक लाभ एवं खुशहाली कार्यक्रम:

  • यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने सोमवार को लखनऊ में संगोष्ठी का शुभारम्भ किया।
  • संगोष्ठी का नाम स्वस्थ नदियाँ पारिस्थितिक लाभ एवं खुशहाली है।
  • कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ के गोमती नगर के होटल रेनेसा में आयोजित किया गया था।

shivpal singh inaugurate

शिवपाल सिंह यादव ने किया संबोधन:

  • शिवपाल सिंह यादव ने संगोष्ठी कार्यक्रम का शुभारम्भ कर कार्यक्रम को संबोधित किया।
  • अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि, पानी फसल और पीने के अलावा अन्य कामों के लिए भी जरुरी होता है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, यूपी में सूखे से निपटने के लिए पानी का संचयन करना है।
  • शिवपाल सिंह ने इसी में आगे जोड़ते हुए कहा कि, संचित पानी को सूखा पड़ने पर इस्तेमाल में लाया जायेगा।
  • उन्होंने ये भी कहा कि, यूपी जैसी सिंचाई व्यवस्था पूरे देश में कहीं नहीं है।
  • शिवपाल सिंह ये आगे कहा कि, सिंचाई के क्षेत्र में हमने बहुत काम किया है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, जहां-जहां पानी की कमी थी, वहां-वहां पानी की कमी को पूरा किया।
  • शिवपाल सिंह ने इसी में आगे कहा कि, हमें अनुभव है कि, कैसे काम होता है, क्योंकि हमने खेती भी की है।
  • उन्होंने बताया कि, सरकार पानी की कमी को ट्यूबवेल लगाकर पूरा कर रही है।
  • शिवपाल सिंह ने नहरों की सफाई पर कहा कि, उसके लिए अक्टूबर का समय अच्छा होता है।

पीएम के संसदीय क्षेत्र में गंगा नदी के किनारे खड़े नहीं हो सकते थे:

  • नदियों के संरक्षण पर एक संगोष्ठी का सपा के नए प्रदेश अध्यक्ष ने शुभाराम्भ किया।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में गंगा नदी के किनारे खड़ा नहीं हुआ जाता था।
  • शिवपाल सिंह यादव ने आगे कहा कि, मैनपुरी में विलुप्त होती दो नदियों का संरक्षण किया गया है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, घाघरा, बेतवा, केन, रावती नदियों पर भी काम चल रहा है।
  • शिवपाल ने इसी में आगे जोड़ते हुए कहा कि, नदियों की ठीक स्थिति से राजस्व भी आयेगा।
  • वहीँ उन्होंने सिंचाई विभाग के कुछ अधिकारियों को बहुत ही पॉजिटिव बताया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें