उत्तर प्रदेश में पांचवे चरण का मतदान 27 फरवरी को सुबह 7 बजे शुरू हो जायेगा।

  • एक तरफ सभी राजनीतिक पार्टियां इस चुनाव में अपने स्टार प्रचारकों के साथ पूरी ताकत झोंक रही हैं।
  • वहीं इस बार करीब आधा दर्जन सीटों पर राष्ट्रीय लोकदल भी अपना ऐड़ी चोटी का जोर लगा रहा है।
  • रालोद के नेता चौधरी अजित सिंह और जयंत चौधरी भी इन सीटों पर वोट मांग रहे हैं।
  • वह लगातार जनता से संपर्क कर रहे हैं।
  • पार्टी के शीर्ष नेता भी इन सीटों पर अपनी दावेदारी ठोंक रहे हैं।

पांचवें चरण में भी दावेदारी ठोंक रही आरएलडी

  • किसानों के मुद्दे उठाने वाली राष्ट्रीय लोकदल पार्टी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मजबूत मानी जाती है।
  • पश्चिमी यूपी में मतदान भी हो चुका है।
  • इस चुनाव में भी रालोद अपनी दावेदारी ठोंक रही है वहीं पांचवें चरण के मतदान में भी रालोद कुछ सीटों पर अपनी मजबूत पकड़ होने का दावा कर रही है।
  • बता दें कि पांचवे चरण के मतदान के लिए सुलतानपुर की इसौली सीट पर यशभद्र सिंह उर्फ मोनू सिंह को टिकट दिया है।
  • वहीं श्रावस्ती सीट पर बसपा से दो बार विधायक रहे विनोद त्रिपाठी को पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है।
  • बस्ती जिले की तीन विधान सभा सीटों में खलीलाबाद, बस्ती सदर और शोहरतगढ़ की सीट पर भी पार्टी की निगाहें टिकी हुई हैं।
  • शोहरतगढ़ सीट पर आरएलडी ने पूर्व विधायक रविंद्र प्रताप सिंह उर्फ पप्पू चौधरी चुनावी मैदान में उतारा है।
  • पार्टी ने खलीलाबाद सीट पर गंगा सिंह सैंथवार को टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा है।
  • उन्हें जब भाजपा में टिकट नहीं मिला तो उन्होंने रालोद की सदस्यता ले ली थी।
  • नानपारा बहराइच से पार्टी ने कृपा राम वर्मा को टिकट दिया है।
  • बस्ती की सदर सीट पर रालोद ने पूर्व विधायक लक्ष्मेश्वर सिंह के बेटे राजा ऐश्वर्य राज सिंह को पार्टी का उम्मीदवार बनाया है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें