केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु शुक्रवार को अपने उत्तर प्रदेश के दौरे के तहत राजधानी लखनऊ पहुँच चुके हैं, रेल मंत्री सुरेश प्रभु के साथ ही गृह मंत्री राजनाथ सिंह भी लखनऊ दौरे पर एक दिन के लिए आये हैं।

gomti-nagar

एअरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत:

  • केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु और केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं।
  • जिसके दौरान दोनों केंद्रीय मंत्री राजधानी लखनऊ पहुँच चुके हैं।
  • उनके साथ रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा भी मौजूद रहे।
  • जहाँ लखनऊ स्थित अमौसी एअरपोर्ट पर गृह मंत्री और रेल मंत्री का पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।
  • रेल मंत्री शुक्रवार को लखनऊ को अनेक रेल परियोजनाओं की सौगात देंगे।
  • जिसका शिलान्यास गृह मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा किया जायेगा।

gomti-nagar

एअरपोर्ट से सीधे गोमती नगर रवाना:

  • रेल मंत्री सुरेश प्रभु और गृह मंत्री राजनाथ सिंह अपने दौरे के तहत लखनऊ पहुँच चुके हैं।
  • गृह मंत्री और रेल मंत्री अमौसी एअरपोर्ट से सीधे गोमती नगर रवाना हो गए हैं।
  • जहाँ गृह मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा गोमती नगर रेलवे स्टेशन के नए टर्मिनल का शिलान्यास किया जायेगा।
  • इसके साथ ही रेल मंत्री सुरेश प्रभु लखनऊ को कई अन्य रेल परियोजनाओं की सौगात देंगे।

कार्यक्रम स्थल पहुंचे केंद्रीय मंत्री:

  • गृह मंत्री राजनाथ सिंह और रेल मंत्री सुरेश प्रभु एअरपोर्ट से रवाना हो कर कार्यक्रम स्थल पर पहुँच चुके हैं।
  • जहाँ उन्होंने गोमती नगर टर्मिनल विस्तार का शिलान्यास किया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें