उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में महिला जज प्रतिभा गौतम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद पुलिस के शक की सुई महिला के पति अभिषेक मनु की तरफ जाती दिखाई दे रही है।

आर्य समाज मंदिर में 2 साल पहले की थी शादी:

  • उत्तर प्रदेश के कानपुर में महिला जज प्रतिभा गौतम की संदिग्ध परिस्थितियों में रविवार को मौत हो गयी थी।
  • प्रतिभा का शव उनके सरकारी आवास पर रविवार को मृत पाया गया।
  • मामले में पुलिस की शक की सुई महिला के पति अभिषेक मनु की तरफ जा रही है।
  • अभिषेक और प्रतिभा ने करीब 2 साल पहले आर्य समाज मंदिर में शादी की थी।

हत्या को आत्महत्या बनाने का प्रयास किया गया:

  • प्रतिभा कानपुर देहात में ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के रूप में कार्यरत थीं।
  • जिनकी संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद से पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
  • पुलिस का मानना है कि, प्रतिभा की हत्या कर के उसे आत्महत्या दिखाने का प्रयास किया गया है।
  • प्रतिभा के शव के दोनों हाथों की नसें काटी गयी थी,
  • जिससे साबित होता है, की आरोपी ने प्रतिभा को तड़पा-तड़पा कर मारा है।

प्रतिभा का परिवार शादी के लिए नहीं था राजी:

  • प्रतिभा ने लखनऊ विश्वविद्यालय से इंटीग्रेटेड एलएलबी (5 वर्षीय) के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से एलएलएम किया था।
  • एलएलएम के बाद नई दिल्ली से ही प्रतिभा ने पीसीएस (जे) की तैयारी की।
  • इसी दौरान प्रतिभा की मुलाकात अभिषेक मनु से हुई।
  • कुछ दिनों बाद मुलाकात दोस्ती, उसके बाद प्यार और फिर शादी में बदल गयी।
  • 2013 में प्रतिभा का चयन यूपी पीसीएस (जे) में हो गया।
  • ट्रेनिंग के बाद 2015 में प्रतिभा को कानपुर देहात में तैनाती मिली।
  • गौरतलब है कि, प्रतिभा के परिवार वालों को इस संबंध की जानकारी थी, पर वो इस शादी के लिए राजी नहीं थे।

29 जनवरी 2016 को अभिषेक से आर्य समाज मंदिर में की शादी:

  • परिवार वालों की मर्जी के खिलाफ प्रतिभा ने 29 जनवरी 2016 को अभिषेक से आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली।
  • गौरतलब है कि, अभिषेक और प्रतिभा दोनों को ही इस शादी की जानकारी नहीं थी।
  • अभिषेक के परिजनों को फेसबुक के माध्यम से शादी की जानकारी मिली।
  • वहीँ प्रतिभा ने 7 फरवरी को उरई में अपने माँ-बाप को शादी की जानकारी दी थी।
  • प्रतिभा के पिता ने कोर्ट की ओर से कोई नोटिस न मिलने की बात भी कही।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, फर्जी अभिभावक को खड़ा कर कोर्ट मैरिज की गयी थी।
  • प्रतिभा के पिता ने ये भी जानकारी दी कि, बीते 7 अक्टूबर को उन्होंने प्रतिभा से मिलने की इच्छा जताई थी।
  • लेकिन उनके दामाद अभिषेक ने प्रतिभा से मिलने नहीं दिया था।

व्हाट्सएप्प से हुआ खुलासा:

  • कानपुर एसएसपी शलभ माथुर ने मामले की जांच के बाद सोमवार को प्रेस वार्ता की थी।
  • जिसमें उन्होंने बताया कि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि, प्रतिभा के शरीर पर 15-20 चोटों के निशान थे।
  • पुलिस ने अभिषेक और प्रतिभा के बीच व्हाट्सएप्प पर हुई बातचीत का भी ब्यौरा निकाला।
  • जिसमें इस बात की पुष्टि हुई है कि, पति-पत्नी के बीच सम्बन्ध काफी ख़राब थे।

एबॉर्शन बना प्रतिभा के मौत की वजह:

  • पुलिस द्वारा व्हाट्सएप्प बातचीत निकालने पर कई अन्य बातों का भी खुलासा किया।
  • व्हाट्सएप्प से पता चला कि, पति-पत्नी के बीच एबॉर्शन को लेकर हालात काफी ख़राब थे।
  • पति अभिषेक प्रतिभा का एबॉर्शन करवाने के लिए कह रहा था।
  • जिसे लेकर दोनों के बीच काफी दिनों से झगड़ा चल रहा था।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें