उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव का पहला चरण 11 फरवरी से शुरू हो रहा है, जिसके तहत सभी दलों ने अपने प्रचार अभियान की गति को बढ़ा दिया है। इसी क्रम में रविवार 5 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सूबे के अलीगढ़ पहुंचे थे। जहाँ पीएम मोदी ने शहर के नुमाइश मैदान में रैली को संबोधित किया।

इस ताकत के भरोसे भारत का भाग्य बदलना है:

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कार्यक्रम में आगे कहा कि, जनता की इस ताकत के भरोसे भारत का भाग्य बदलना है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, यूपी में बिजली का ये हाल है कि, लोग एक-दूसरे से पूछते हैं कि, बिजली आई थी क्या?

अलीगढ़ के ताले अलीगढ़ में ही बिक रहे हैं:

  • रैली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि, एक समय ऐसा था जब अलीगढ़ के ताले पूरे भारत में बिकते थे।
  • इसी में पीएम मोदी ने आगे कहा कि, पिछले कुछ सालों से सरकार ऐसी चल रही है कि,
  • “अलीगढ़ के ताले अलीगढ़ में ही बिक रहे हैं”।

विकास बोले तो:

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रैली में आगे विकास पर चर्चा की।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, विकास का मतलब= विद्युत, कानून, सड़क।

यूपी सरकार पर हमला:

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आगे कहा कि, यूपी की सरकार को विकास से कोई भी लेना-देना नहीं है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, सैकड़ों कारखानों में अलीगढ़ का ही ताला लग गया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें