उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार ने अभी हाल ही में अपने में मंत्रिमंडल का विस्तार किया था। जिसके तहत 5 नए मंत्री मंत्रिमंडल में शामिल किये गये थे।

यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव की कैबिनेट विस्तार या डैमेज कंट्रोल की कोशिश?

मंत्रियों को सौंपा गया कार्यभार:

  • उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार ने मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद मंत्रियों को उनका कार्यभार सौंप दिया गया है।
  • गौरतलब है कि, बलराम यादव, शारदा प्रताप शुक्ला, रविदास मेहरोत्रा, नारद राय और जियाउद्दीन रिजवी को मंत्रिमंडल विस्तार में शामिल किया गया था।
  • जिसमें से बलराम यादव समेत शारदा प्रताप शुक्ला, रविदास मेहरोत्रा और नारद राय ने 27 जून को शपथ ग्रहण की थी।

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री अखिलेश के सातवें कैबिनेट विस्तार में शामिल होंगे 4 मंत्री!

किसको मिला कौन सा विभाग:

  • सूबे की समाजवादी सरकार ने अपने नए मंत्रियों को उनके कार्य सौंप दिए हैं।
  • जिसके तहत बलराम यादव को शिक्षा मंत्री बनाया गया है।
  • बलिया से सपा विधायक और मंत्री नारद राय को साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग सौंपा गया है।
  • इसके अलावा महबूब अली और करन आर्य को अतिरिक्त प्रभार सौंपे गए हैं।
  • वही मंत्री रविदास मेहरोत्रा को परिवार एवं शिशु कल्याण विभाग दिया गया।
  • मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला को उच्च शिक्षा मंत्री बनाया गया है।
  • करन आर्य को आबकारी विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें