[nextpage title=”viral” ]

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों के बाद से ही समाजवादी पार्टी में लगातार नेताओं के पार्टी छोड़ने का सिलसिला लगातार बना हुआ है। मुलायम को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटाये जाने के बाद से ही तमाम नेता पार्टी छोड़ते जा रहे हैं। इसी क्रम में अब सपा के राष्ट्रीय महासचिव नरेश अग्रवाल ने बड़ा बयान (naresh agrawal new statement) देकर चर्चाओं को गर्म कर दिया है।

[/nextpage]

[nextpage title=”viral2″ ]

बाढ़ पर दिया बयान :

  • उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में इन दिनों बाढ़ ने कहर ढाया हुआ है।
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर ने सूबे के कई जिलों को अपनी चपेट में ले लिया है।
  • घाघरा के बढ़ते जल स्तर ने सूबे के कई जिलों में तबाही मचा रखी है।
  • इस कारण लाखों लोग बाढ़ की विपदा झेलने को मजबूर हो गए हैं।
  • पानी से घिरे होने के कारण अब उन्हें रोजमर्रा की चीजों के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है।
  • बाढ़ के कारण लाखों लोग यूपी में प्रभावित हैं।

ये भी पढ़ें, अखिलेश के इस ‘ड्रीम प्रोजेक्ट’ को लेकर प्रदेश सरकार का बड़ा ऐलान!

  • सरकार भी लगातार बाढ़ प्रभावित जिलों में राहत सामग्री भेज रही है।
  • भाजपा ने भी बाढ़ प्रभावित जिलों में राहत सामग्री भेजने का अभियान शुरू किया है.
  • बाढ़ के मुद्दे पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव नरेश अग्रवाल ने भी बयान दिया है।
  • नरेश अग्रवाल ने कहा कि अब यूपी में अटल बिहारी बाजपेयी का कार्यक्रम लागू होना चाहिए।
  • उन्होंने कहा कि बाढ़ से बचने के लिए सभी प्रमुख नदियों को जोड़ना बहुत जरूरी है।
  • सपा सांसद ने कहा कि बाढ़ से ही हर साल लोगो का बहुत नुकसान हो रहा है।
  • यूपी सरकार भी लगातार बाढ़ पीड़ितों के लिए हर सुविधा उपलब्ध करा रही है।
  • सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ से बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री रवाना की।
  • साथ ही उन्होंने फैजाबाद और गोरखपुर में बाढ़ प्रभावित इलाको का भी दौरा किया।

ये भी पढ़ें, अब बिना ‘आधार कार्ड’ नहीं होगा आपकी जिन्दगी से जुड़ा ये काम!

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें