3 महीने बाद 10 जनवरी को लखनऊ पहुंच रही है मायावती, करेंगी अहम बैठक

बसपा सुप्रीमो मायावती 10 जनवरी को राजधानी पहुंच रही हैं। वह करीब तीन महीने बाद यहां आ रही हैं। इस दौरान वह प्रदेश पदाधिकारियों और जोनल को-ऑर्डिनेटरों के साथ बैठक करेंगी। यह एक लंबे समय के बाद होगा कि मायावती पदधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। उनके आने के बाद सपा-बसपा गठबंधन को और धार मिलने की संभावना है। मायावती 15 जनवरी को अपने जन्मदिन के मौके पर गठबंधन के बारे में स्थिति और साफ कर सकती हैं। माना यह भी जा रहा है कि मायावती के लखनऊ प्रवास के दौरान लोकसभा चुनाव के पहले होने वाले गठबंधन को लेकर अन्य घटक दलों से भी बात हो सकती है।

  • मायावती करीब तीन महीने बाद आ रही हैं लखनऊ।
  • उनके आने से पहले 9 माल एवेन्यू स्थित आवास को चमकाया जा रहा है ।
  • उनके जन्मदिन पर इसे जा रहा है सजाया-संवारा।
  • जन कल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया जाता है उनका जन्मदिन।
  • मायावती की अनुपस्थिति में यह बैठक करते रहे हैं प्रदेश अध्यक्ष।
  • सियासी सरगर्मियों के बीच मायावती का इस तरह लखनऊ पहुंचना, प्रदेश की राजनीति में  पैदा करेगा नई सरगर्मियां।
अपने जन्मदिन पर ‘ब्लू-बुक’ नाम की किताब व पार्टी का कैलेंडर करेंगे जारी

मायावती के आने से पहले 9 माल एवेन्यू स्थित आवास को उनके जन्मदिन के उपलक्ष्य में सजाया-संवारा जा रहा है। उनका जन्मदिन जन कल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया जाता है। वह इसी दिन ‘ब्लू-बुक’ नाम की किताब व पार्टी का कैलेंडर जारी करती हैं।

  • ब्लू-बुक में पार्टी की वर्ष भर की गतिविधियों का लेखाजोखा होता है।
  • लोकसभा चुनाव से पहले मायावती का यह जन्मदिन काफी खास हो गया है।
इस बार लखनऊ आना काफी अहम माना जा रहा है मायावती का

बसपा-सपा के बीच कांग्रेस को बाहर रखकर गठबंधन के लिए लगभग सहमति बन गई है। बसपा सुप्रीमो का इसीलिए इस बार लखनऊ आना काफी अहम माना जा रहा है।  इसके बाद संभावना है कि वह हर माह 10 तारीख को होने वाली संगठन विस्तार की समीक्षा बैठक कर सकती हैं।

  • वह गुरुवार अपराह्न लखनऊ पहुंच रही हैं।
  • जन्मदिन के मौके पर मायावती गठबंधन के फार्मूले का ऐलान कर सकती हैं।
रिपोर्ट- संजीत सिंह सनी

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”UP NEWS” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”6″ style=”grid” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें