उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 1 दिसम्बर को लखनऊ मेट्रो का उद्घाटन किया, सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने भी उद्घाटन कार्यक्रम में शिरकत की। साथ ही सपा प्रमुख ने कार्यक्रम का संबोधन भी किया।

इंसानों के बीच भेदभाव नहीं होना चाहिए:

  • सपा प्रमुख ने अपने संबोधन में आगे कहा कि, इंसानों के बीच भेदभाव नहीं होना चाहिए।
  • उन्होंने आगे कहा कि, सभी मजदूरों को रोजगार मिलना चाहिए।
  • सपा प्रमुख ने कहा कि, मुख्यमंत्री अखिलेश के साथ कई अनुभवी मंत्री काम कर रहे हैं।
  • उन्होंने आगे कहा कि, यूपी के विकास को देखकर कोई नहीं कह सकता कि, यूपी में काम नहीं हुआ है।
  • जिसके बाद उन्होंने एक बार फिर से मेट्रो के लिए मुख्यमंत्री और अधिकारियों को बधाई दी।

मुख्यमंत्री के कामों की तारीफ हर जगह:

  • सपा प्रमुख ने आगे कहा कि, मुख्यमंत्री के कामों की तारीफ हर जगह देखने को मिलती है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, सीमा की सुरक्षा में उत्तर प्रदेश सबसे आगे है।
  • सपा प्रमुख ने कहा कि, देश की सीमा की सुरक्षा में यूपी के सबसे ज्यादा जवान तैनात हैं।
  • उन्होंने आगे कहा कि, कार्यकर्ताओं के काम नहीं हो पा रहे हैं यही मेरी शिकायत है।
  • जिसके बाद कार्यक्रम में उन्होंने सेना के जवानों के साथ बिताये गए लद्दाख में अपने अनुभव को साझा किया।
  • उन्होंने कहा कि, मैंने जवानों के साथ लद्दाख में रात बितायी है।
  • इसी में जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि, मैंने देखा है कि, हमारे जवान कितनी कठिनाइयों में रहते हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें