मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का ड्रीम प्रोजेक्ट लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे आम जनता के 23 दिसम्बर से खुलने जा रहा है ! उत्तर प्रदेश के सचिव श्री राहुल भटनागर ने लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर 23 दिसम्बर से आम नागरिकों के लिये यातायात का संचालन प्रारम्भ करने के लिये आवश्यक व्यवस्थाओं को समय पर पूरी करने के निर्देश दे दिये हैं !

उत्तर प्रदेश के सचिव श्री राहुल भटनागर ने ये दिये निर्देश:

  • आम नागरिकों को आकस्मिक चिकित्सा एवं सुरक्षा व्यवस्था तत्काल उपलब्ध कराने हेतु लगभग प्रत्येक 30 कि0मी0 पर आगरा एक्सप्रेस-वे की दोनों दिशाओं पर डाॅयल-100 एवं 108-एम्बुलेंस के एक-एक वाहन उपलब्ध रहने चाहिये।
  • आम जनता को सुगम यातायात की सुविधा हेतु सड़क मार्ग पर आवश्यकतानुसार माइल स्टोन एवं साइन बोर्ड भी समय से लगवा दिये जायें।यह भी पढ़े : वीडियो: मेराज और सुखोई ने दिखाया यूपी का सबसे अद्भुत नजारा!

302 किलोमीटर लंबा है यह एक्सप्रेसवे :

  • उत्तर प्रदेश का लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे 6 लेन का है जिसे 8 लेन का बनाने की योजना है।
  • बीते दिनों सीएम अखिलेश यादव ने खुद इस पर गाड़ी चलाकर इसका ट्रायल लिया था।
  • इसकी कुल लम्बाई 302 किलोमीटर है, साथ ही यह रिकार्ड 22 महीनो में बन कर शुरू हुआ है।
  • लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे के सभी पुलों को भी 8 लेन का बनाया गया है।
  • यहाँ पर सभी तरह के आधुनिक उपकरण भी लगाये गए जिससे किसी भी दुर्घटना की तुरंत जानकारे मिल सकेगी।
  • इस एक्सप्रेसवे का निर्माण उत्तर प्रदेश डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा किया गया है।

यह भी पढ़े : अगर ऐसे जमा किये नोट तो 7 साल तक की हो सकती है जेल!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें