पौष पूर्णिमा पर मनकामेश्वर उपवन घाट को बच्चों ने रंगोली और द्वीपों से सजाया हुआ था। पूरा घाट बिजली की झालरों से जगमगाता रहा। इस अवसर पर चलो रे शिवशंकर के द्वार…, कब लोगे खबर भोलेनाथ…, शिव नाम के सहारे…. जैसे लक्खा के गीतों पर भक्त खूब झूमे। मनकामेश्वर उपवन घाट का पूरा माहौल शिवमय हो गया। भजन सम्राट लखबीर सिंह लक्खा ने गुरुवार को घाट पर नमोस्तुते मां गोमती की प्रमुख व मंदिर की महंत देव्या गिरि जी महाराज की अगुवाई में आदिगंगा मां गोमती की महाआरती की। साथ ही उन्होंने मैया गोमती पर आधारित गीत गाकर नदी को सुरक्षित और साफ रखने की लोगों से अपील की।

देखिये एक्सक्लूसिव तस्वीरें:

[ultimate_gallery id=”45522″]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें