भारतीय जनता पार्टी ने आज कहा कि भारतीय गणतंत्र प्रधानमंत्री मोदी  के नेतृत्व में तेजी के साथ विश्वगुरू के पद प्रतिष्ठापित होने की तरफ तेजी से आगे बढ़ रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश की 22 करोड़ जनता  प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दुनिया के सबसे ताकतवार राष्ट्र के रूप में तेजी से बढ़ते भारत के कदम से अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा दुनिया की सबसे तेजी से उभरती भारतीय अर्थव्यवस्था को आज वैश्विक धरातल पर तेजी से सराहा जा रहा है। डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि अन्र्तराष्ट्रीय मुद्राकोष तथा मूडी सहित अनेक वैश्विक संस्थाओं द्वारा भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर की भविष्यवाणियां बेहद सकारात्मक और भारत के जन-जन को उत्साहित करने वाली है।

आगे पढ़ें डॉ महेन्द्र नाथ पांडेय ने पीएम के काम को सराहा

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें