एक बुलडोजर से हो रहे विकास कार्य, दूसरा अवैध सम्पत्तियों पर चल रहा -एसपी सिंह बघेल

मथुरा-

केंद्रीय कानून मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल सोमवार को वृंदावन आए। शाम को जग प्रसिद्ध ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे केंद्रीय कानून मंत्री ने ठाकुर बांके बिहारी महाराज के दर्शन और पूजा अर्चना कर पुण्य कमाया। दर्शनोपरांत पत्रकारों से मुखातिब हुए केंद्रीय कानून मंत्री एसपी सिंह बघेल ने प्रदेश की कानून व्यवस्था के सवाल पर वर्तमान में प्रदेश की कानून व्यवस्था को उत्तर प्रदेश के अब तक के इतिहास में स्वर्ण युग बताया। साथ ही कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास दो बुलडोजर हैं इनमें से एक से सड़क निर्माण आदि विकास कार्य हो रहे तो दूसरा अपराधियों और अवैध रूप से धन इकट्ठा करने वाले लोगों की संपत्ति पर चल रहा है।

Report :- Jay

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें