उत्तर प्रदेश में शिक्षा के स्तर पर हुई अब तक गड़बड़ियों को दूर करने और इसे गुणवत्ता युक्त बनाने के लिए योगी सरकार में कोशिशें शुरू कर दी गई है। वहीं बुधवार को उत्तर प्रदेश योग महोत्सव के उद्घाटन समारोह में बाबा रामदेव संस्कृत बोर्ड बनाने की मांग की। इस पर उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने सीएम आदित्यनाथ से इस संबंध में चर्चा करने का आश्वासन दिया।

योग को प्रदेश का अहम हिस्सा बनेगा़

  • उत्तर प्रदेश योग महोत्सव के उद्घाटन समारोह में उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भी शामिल हुए।
  • उन्होंने यहा कहा कि 30 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है, जिसे प्रदेश में भी लागू करेंगे।
  • उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में योग शिक्षा का अहम अंग भी होगा।
  • उपमुख्यमंत्री ने बाबा रामदेव के संस्कृत बोर्ड बनाने की मांग पर सीएम से करने का आश्वासन दिया।
  • उन्होंने कहा कि फिजिकल एजुकेशन के साथ इसका एक भाग योग बन सकता है।

 नकल रोकने के प्रयास जारी

  • उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि नकल रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
  • उन्होंने कहा कि 15 साल की बिगड़ी व्यवस्था को सुधारने में समय लगेगा।
  • फिलहाल नकल रोकने के लिये विशेष कार्ययोजना बनाई जा रही है।
  • उन्होंने बताया कि डीआईओएस, पुलिस-प्रशासन नकल रोकने का प्रयास कर रहे हैं।
  • परीक्षा के दौरान विद्यालय के सौ मीटर के दायरे में लोगों को आने से रोका जा रहा है।
  • उन्होंने बताय कि अब तक 47 से ज्यादा केंद्र डिबार किए जा चुके हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें