उत्तर प्रदेश की राजनीति के वर्तमान समय के तीन दिग्गज नेता आज एक मीडिया कार्यक्रम में आमने सामने हुए। यह कार्यक्रम राजधानी लखनऊ के ताज विवांता में आयोजित किया गया।

शिवपाल सिंह यादव, केशव प्रसाद मौर्या और श्रीप्रकाश जायसवाल आमने-सामने:

  • राजधानी लखनऊ में ताज विवांता में एक मीडिया कार्यक्रम में सूबे की समाजवादी सरकार के शिवपाल सिंह यादव, भारतीय जनता पार्टी के केशव प्रसाद मौर्या और कांग्रेस पार्टी के श्रीप्रकाश जायसवाल ने शिरकत की।
  • इस दौरान उन्होंने मीडिया के तमाम सवालों और सूबे की वर्तमान स्थिति पर अपने अपने विचार रखे।

क्या कहा शिवपाल सिंह यादव ने:

  • राजधानी में एक मीडिया कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रभारी शिवपाल सिंह यादव ने कौमी एकता दल से विलय, मुख्यमंत्री से नाराजगी समेत कई सवालों के जवाब दिए।
  • कौमी एकता दल के विलय पर उन्होंने कहा कि, “मुख़्तार अंसारी को पार्टी में लिया ही नहीं गया था, हमने अफजाल अंसारी को पार्टी में लिया था”।
  • उन्होंने मीडिया के लिए कहा कि, “मीडिया ने सिर्फ मुख़्तार अंसारी का ही नाम लिया”।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, “समाजवादी पार्टी में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है”।
  • मुख्यमंत्री से नारजगी के विषय में उन्होंने कहा कि, “मुख्यमंत्री के फैसले से सभी सहमत होते हैं”।
  • कैराना मुद्दे पर उन्होंने कहा कि, “समाज में सद्भाव और भाईचारा होना चाहिए”।
  • केशव प्रसाद मौर्या के अपराधियों के संरक्षण के आरोप पर शिवपाल सिंह यादव ने जवाब दिया कि, “मैं कसम खाता हूँ कि, पार्टी किसी अपराधी को टिकट नहीं देगी।
  • साथ ही केशव प्रसाद मौर्या पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि, “साथ ही भाजपा कसम खाए की वो कहीं दंगाइयों को टिकट नहीं देगी”।

क्या कहा केशव मौर्या ने:

  • भाजपा के प्रदेश प्रभारी केशव प्रसाद मौर्या ने पार्टी के 2017 के चुनाव में मुख्यमंत्री के उम्मीदवार के सवाल पर कहा कि, “भाजपा एक कार्यकर्ता की पार्टी है और मुख्यमंत्री भी कोई  कार्यकर्ता ही होगा”।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, “मुख्यमंत्री का चयन संसदीय बोर्ड द्वारा लिया जायेगा”।
  • साथ ही उन्होंने सूबे की सरकार को लॉ एंड आर्डर पर घेरते कहा कि, “2017 में 2014  दोहराया जायेगा तो ही प्रदेश को कुशासन से मुक्ति मिलेगी”।
  • उन्होंने ये भी कहा कि, “प्रदेश में पहले अपराधी पुलिस से डरते थे और अब पुलिस अपराधियों से डरती है”।
  • सपा मंत्री शिवपाल सिंह यादव के दंगे के आरोप पर उन्होंने कहा कि, “भाजपा शासित राज्यों में दंगे नहीं होते हैं”।

क्या कहा श्रीप्रकाश जायसवाल ने:

  • कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल भी मौजूद थे।
  • उन्होंने प्रदेश की मौजूदा समस्याओं पर कहा कि, “उत्तर प्रदेश में चुनौतियां बहुत हैं”।
  • उन्होंने कहा कि, “लोकतंत्र में चुनाव और विकास एक दूसरे के पूरक हैं”।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें