रिहाई मंच नेता मंगल राम (Mangal Ram) पर ठाकुर जाति के नेताओं ने जानलेवा हमला किया। बलिया से सटे गाजीपुर केे सीमा वरती गांव गोसलपुर में भाजपा और संघ परिवार से जुड़े ठाकुर जाति के लोगों द्वारा किये गए हमले में वो गम्भीर रुप से गायल हो गए हैं।

ये भी पढ़ें- ढपोरशंखी बन गई है भाजपा सरकार: राजेंद्र चौधरी!

  • यह आरोप रिहाई मंच ने लगाए हैं।
  • आरोप है कि मंगल राम पर ये हमला तब हुआ जब वे नदी किनारे लाश फूंकने गए थे।
  • तभी वहां शराब के नशे में धुत राजा सिंह नाम के व्यक्ति ने मंगल राम को जाती सूचक गालियां देते हुए हमलावर हुआ।
  • उसके इशारे पर पहले से तैनात ठाकुर जाती के युवाओं ने मंगल राम को बुरी तरह से मारने पीटने लगे।

ये भी पढ़ें- योग दिवस: ‘करो योग रहो निरोग, जन जागरण रैली’ कल!

योगी राज में बढ़ा दलितों का उत्पीड़न

  • रिहाई मंच का कहना है कि गोसलपुर गांव कुछ वर्षों से दलित पुनरुथान का केंद्र बन गया था।
  • जहां से बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर, पेरियार जैसे विचारों को मानने वाले युवा सामने आ रहे थे और वह अपने गाँव के सवर्ण ताकतों के दमन का प्रायिरोध कर रहे थे।
  • जिसके कारण ये युवा निरंतर सवर्णों के लिए काटा बने हुए थे।
  • उत्तर प्रदेश में जैसे ही योगी सरकार बनी पूरे प्रदेश में दलितों के ऊपर हमले कि बाढ़ आ गई है।
  • राजा सिंह ने मंगल राम को धमकी दी है कि योगी कि सरकार है हम तुम्हें ठीक कर देंगे।

ये भी पढ़ें- योग दिवस: ‘करो योग रहो निरोग, जन जागरण रैली’ कल!

  • जिसके बाद ठाकुरों ने हाकी, लाठी, रॉड के साथ दलितों पर हमला कर दिया।
  • जिसमें 6 लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं।
  • जिसमें 3 कि हालत गंभीर हो गई है।
  • पुलिस पूरे मामले को दबाना चाहती है और वो हमलावरों के पक्ष में खड़ी है।
  • फिलहाल अब तक एफआईआर नहीं दर्ज हुई है।
  • रिहाई मंच नेता मंगल राम ने कहा की इस घटना का पुरज़ोर प्रतिरोध किया जाएगा।
  • उन्होंने कहा कि अब समय आ गया पूरे देश के (Mangal Ram) दलित और वंचित तबके के युवा इस मनुवादी सरकार के खिलाफ लड़ाई का बिगुल फूंक दें।

ये भी पढ़ें- ‘सबकी रसोई’ योजना का लक्ष्मीकांत वाजपेई ने किया उद्घाटन!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें