उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव के देखते हुए नेताओं ने भी दल बदलना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में अब सपा अध्यक्ष अखिलेश और राहुल गांधी की दोस्ती में अब दरार पड़ती हुई दिख रही है।

कांग्रेस का नेता हो सकता है सपा में शामिल :
  • उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के चलते काफी बदलाव देखने को मिल रहा है।
  • खुद को या अपने समर्थक को टिकट न मिलने के कारण पुराने नेता पार्टी छोड़ रहे हैं।
  • इसी सूची में अब कांग्रेस के एक बड़े नेता और पूर्व विधायक का नाम शामिल हो सकता है।
  • राजनैतिक दलों में टिकट वितरण के बाद से ही कार्यकर्ताओं ने विरोध करना शुरू कर दिया है।
  • इनमें सपा, बसपा, भाजपा और कांग्रेस सभी दल शामिल हैं।
  • इसी कारण पार्टी के बड़े नेताओं को कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर करने के लिए आना पड़ा है।
  • बीते दिनों कानपुर में नाराज कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पहुंचे हुए थे।
  • इस दौरान अखिलेश यादव से मिलने के लिए कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय कपूर भी पहुंचे थे।
  • पूर्व विधायक अजय कपूर को कांग्रेस के दिग्गज और कद्दावर नेताओं में एक माना जाता है।
  • अजय कपूर के सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद से चर्चाओं का बाजार गर्म है।
  • सूत्रों से खबर है कि पूर्व विधायक अजय कपूर कांग्रेस नेतृत्व से खासे चल रहे हैं।
  • वे अपने करीबियों को टिकट न मिल पाने के कारण काफी अपमानित महसूस कर रहे हैं।
  • अजय कपूर के कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी से मुलाकात की ख़बरें आ रही है।
  • सपा के पास भी कानपुर में कोई बड़ा चेहरा अभी तक नहीं है।
  • ऐसे में अजय कपूर अगर पार्टी में शामिल हुए तो इसका निश्चित फायदा सपा को मिलेगा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें