उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी सरकार के कार्यकाल के पहले दिन से ही किसानों के लिए काम करने की बात कही थी, जिसके तहत कर्ज माफ़ी के तहत 86 लाख किसानों को फायदा पहुँचाया गया। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार 11 मई को अधिकारियों को तलब किया है।

किसानों की समस्या को लेकर अधिकारी तलब किये गए:

  • राज्य में अपनी सरकार के पहले दिन से ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किसानों के लिए काम कर रहे हैं।
  • जिसके तहत अभी तक कई योजनाओं के जरिये किसानों को लाभ पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।
  • वहीँ सूबे के किसानों की अभी भी कई समस्याएं मौजूद हैं, जिसके लिए सीएम योगी ने अधिकारियों को तलब किया है।
  • सभी अधिकारी दोपहर 12 एनेक्सी पहुंचेंगे।

अधिकारियों समेत मंत्रियों को भी तलब किया मुख्यमंत्री योगी ने:

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों की समस्याओं के लिए अधिकारियों को तलब किया है।
  • जिसके तहत सीएम योगी ने मुख्य सचिव राहुल भटनागर, प्रमुख सचिव सिंचाई,
  • प्रमुख सचिव गन्ना विकास, प्रमुख सचिव कृषि विपणन को मुख्यमंत्री योगी ने तलब किया है।
  • इसके साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने दोनों विभागों के राज्य मंत्रियों को भी बैठक में तलब किया है।

जापान के राजदूत से मिलेंगे मुख्यमंत्री योगी:

  • अधिकारियों से बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी जापान के राजदूत से भी मिलेंगे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें