उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को नए मुख्यमंत्री ऑफिस लोक भवन में यूपी पुलिस की डायल 100 योजना के तहत नए एप्प और लोगो का अनावरण किया, जिसके बाद सीएम ने कार्यक्रम को संबोधित किया।

पुलिस की भर्ती प्रक्रिया आसान की:

  • सीएम अखिलेश ने अपने संबोधन में कहा कि, हमने पुलिस की भर्ती प्रक्रिया को आसान बनाया।
  • उन्होंने आगे कहा कि, समाजवादियों ने पुलिस के लिए इंफास्ट्रक्चर की व्यवस्था की।
  • सीएम ने इसी में आगे जोड़ते हुए कहा कि, पुलिस के लिए गाड़ियाँ खरीदी हैं, बिल्डिंग बनायीं है।
  • उत्तर प्रदेश पुलिस को तकनीक से जोड़ रहे हैं।

एक्सप्रेस-वे का भी जल्द करेंगे उद्घाटन:

  • सीएम अखिलेश ने अनावरण कार्यक्रम में कहा कि, समाजवादियों ने दिल्ली की दूरी कम की।
  • साथ ही सीएम ने एक्सप्रेस-वे के जल्द उद्घाटन की बात भी कही।
  • टैबलेट न देने पर विरोधियों के सवाल पर उन्होंने कहा कि, जनता को विरोधियों ने बहुत टैबलेट दी थी।

लोक भवन विधानभवन की नक़ल नहीं:

  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कार्यक्रम में आगे कहा कि, समाजवादियों ने शहरों और गांवो के विकास में संतुलन बनाया है।
  • इसी में आगे जोड़ते हुए कहा कि, शहरों को मेट्रो और गांवो के लिए आम जरूरतों को पूरा कर रहे हैं।
  • सीएम ने लोक भवन को विधानभवन की नक़ल बताने वालों को जवाब देते हुए कहा कि, लोक भवन विधानभवन की नक़ल नहीं है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें