भारतीय जनता पार्टी के नेता अक्सर विवादित बयानबाजी करते रहते हैं। इसी संदर्भ में भाजपा नेता दीनानाथ भास्कर ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर विवादित बयान दिया है।

भाजपा समर्थन ने देती तो हल्दी न लगती:

  • भारतीय जनता पार्टी के नेता अक्सर अपने विवादित बयानों के कारण सुर्ख़ियों में रहते हैं।
  • इसी सन्दर्भ में भाजपा नेता दीनानाथ भास्कर ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर विवादित बयान दिया है।
  • गौरतलब है कि, दीनानाथ भास्कर पूर्व बसपा नेता और राज्य मंत्री भी रह चुके हैं।
  • दीनानाथ भास्कर ने स्वाभिमान सम्मेलन कार्यक्रम में मंच से बोलने के दौरान बसपा सुप्रीमो पर विवादित टिपण्णी कर दी।
  • उन्होंने कहा कि, अगर भाजपा समर्थन न देती तो **** में हल्दी न लगती।
  • भाजपा नेता ने आगे कहा कि, भाजपा के समर्थन से ही बसपा की सरकार बनी थी।
  • यह बात भाजपा नेता ने मायावती के बयान की प्रतिक्रिया स्वरुप दिया था।
  • ज्ञात हो कि, बसपा सुप्रीमो मायावती ने भाजपा को एक सांप्रदायिक पार्टी बताया था।
  • साथ ही उन्होंने सूबे के मुसलमानों से भाजपा के साथ न जाने की अपील की थी।

दीनानाथ पूर्व बहुजन समाज पार्टी में राज्य मंत्री भी रह चुके हैं:

  • दीनानाथ भास्कर ने स्वाभिमान सम्मेलन के मंच से बोलते हुए बसपा सुप्रीमो के खिलाफ अपशब्द का प्रयोग किया है।
  • गौरतलब है कि, भास्कर दीनानाथ अभी कुछ समय पहले ही बसपा को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे।
  • बसपा की सरकार में दीनानाथ भास्कर राज्य मंत्री भी रह चुके हैं।
  • इसके साथ ही दीनानाथ भास्कर बसपा के लिए कई प्रदेशों के प्रभारी भी रह चुके हैं।

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें