उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के ऐतिहासिक स्थल बिठूर में शुरू हो रहे ‘बिठूर महोत्सव’ की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं, जनपद में बिठूर महोत्सव का आयोजन 20 दिसंबर से शुरू हो रहा है, महोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों से होगा, इसके साथ ही योगी सरकार कानपुर में भी अयोध्या और चित्रकूट की तर्ज पर भव्य आयोजन की योजना बना रही है। ज्ञात हो कि, योगी सरकार ने अयोध्या में छोटी दिवाली के मौके पर भव्य दिवाली का आयोजन किया था, वहीँ चित्रकूट में योगी सरकार ने मन्दाकिनी नदी पर आरती की थी।

कानपुर में गंगा आरती कर उद्घाटन करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ:

  • सूबे के कानपुर जिले में 20 दिसंबर से शुरू होने वाले बिठूर महोत्सव की तैयारियां जोरो शोरों पर चल रही हैं।
  • महोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।
  • जिसके तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माँ गंगा की आरती कर महोत्सव की शुरुआत करेंगे।
  • गंगा आरती का कार्यक्रम जनपद के दशाश्वमेध घाट पर किया जायेगा।
  • जहाँ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी के पुरोहित संग गंगा की आरती करेंगे।

अयोध्या में छोटी दिवाली, चित्रकूट में मन्दाकिनी की आरती:

  • कानपुर से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या में सरयू और चित्रकूट में मन्दाकिनी नदी की आरती कर चुके हैं।
  • गौरतलब है कि, सरयू नदी की आरती मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छोटी दिवाली के मौके पर की थी।
  • इसके साथ ही योगी सरकार ने अयोध्या में सरयू के घाटों पर करीब 1 लाख दीपोत्सव के साथ विश्व रिकॉर्ड भी बनाया था।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें