अमेठी: हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व ।

अमेठी:

जिले में रविवार को रक्षाबंधन पर्व धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों के हाथों में राखियां बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। वहीं भाईयों ने बहनों की सुरक्षा का संकल्प लिया। पर्व को मनाने के लिए लोगों में सुबह से ही उत्साह देखा गया।
रविवार होने के बावजूद मुसफिरखाना कस्बे में चहल-पहल रही। कई महिलाएं मायके जाने के लिए बाजार आई हुई थी। इस दौरान महिलाओं के लिए रोडवेज की बस में निशुल्क यात्रा का प्रावधान किया गया था। हालांकि राष्ट्रीय राजमार्ग में सफर करने वाली महिलाओं को ही इस सुविधा का लाभ मिल सका। अन्य मार्गों में सिर्फ टैक्सियों व ई रिक्शा के चलने से महिलाओं को यात्रा किराया देना पड़ा।

Report -Ram

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें