उत्तर प्रदेश की इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में शुक्रवार को छात्र संघ के चुनाव संपन्न हुए, जिसमें 30 सालों के लम्बे इन्तजार के बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् को ख़ुशी मिली है।

छात्र संघ चुनाव में लहराया ‘भगवा’:

  • शुक्रवार को सूबे के इलाहाबाद विश्वविद्यालय में हुए छात्र संघ चुनाव में करीब 30 सालों बाद भगवा लहराया है।
  • अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के रोहित मिश्र ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज कर ली है।
  • विजेता पदाधिकारियों को शनिवार सुबह नौ बजे शपथ दिलाई गयी।

यह भी पढ़ें: छात्रसंघ चुनाव में दिख रहा है पीएम मोदी का प्रभाव!

चुनाव में जीत दर्ज करने वाले पदाधिकारी:

  • इलाहाबाद छात्र संघ चुनाव में जीत दर्ज कर पदाधिकारी बनने वाले प्रत्याशी निम्न हैं।
  • अध्यक्ष: रोहित मिश्र
  • उपाध्यक्ष: आदिल हमजा
  • महामंत्री: शिव बालक यादव
  • उपमंत्री: अभिषेक पाण्डेय
  • प्रकाशन मंत्री: मनीष सैनी।

Result

ईस्ट ऑक्सफ़ोर्ड में लम्बी जद्दोजहद के बाद पूरी हुई मतगणना:

  • गौरतलब है कि, इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में लम्बी जद्दोजहद के बाद चुनाव के की मतगणना देर रात पूरी हुई।
  • चुनाव परिणाम देर रात 12 बजे घोषित किये गए।
  • छात्र संघ चुनाव में हर बार की तरह इस बार विश्वविद्यालय की गौरवशाली परंपरा को चोट पहुंचाई गयी।
  • मतगणना के दौरान लगातार बमबाजी और संघर्ष के जैसी घटनाएँ जारी रहीं।
  • सुबह मतदान के समय से शुरू हुआ तनावपूर्ण माहौल शाम होते-होते संघर्ष में बदल गया।

परिणाम आने के बाद फायरिंग और लहराए असलहे:

  • इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में परिणाम आने के बाद परिसर में चारों ओर गोलियों की गूँज और बम के धमाके सुनाई दिए।
  • चुनाव परिणामों की घोषणा चुनाव अधिकारी आरके सिंह ने की।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें