उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर आये दिन अपने बयानों के कारण विवादों में रहते हैं। गोंडा में मंत्री ओम प्रकाश राजभर के काफिले ने एक बच्चे पर कर चढ़ा दी थी जिसके बाद उसकी मौत हो गयी थी। अब इस मामले में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की तरफ से दरियादिली की मिसाल पेश की गयी ह

अखिलेश ने दी आर्थिक मदद :

  • गोंडा जिले के कर्नलगंज परसपुर मार्ग पर गोसाई पुरवा के पास एक हादसा हुआ था।
  • इस हादसे में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के काफिले ने बच्चे को रौंद दिया था।
  • बच्चे की सीएचसी में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
  • इस घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने जाम लगा दिया।
  • वहीँ हैरानी की बात ये रही कि हादसे के बाद भी मंत्री का काफिला नहीं रुका था।
  • स्थानीय लोग परसपुर करनैलगंज मार्ग पर जाम और प्रदर्शन करते रहे।
  • इस घटना के बाद सीएम योगी ने संज्ञान लेते हुए जाँच के आदेश दिए थे।

ये भी पढ़ें, मायावती की मूर्ति तोड़े जाने को लेकर अमित जानी ने किया ‘बड़ा खुलासा’

  • सीएम योगी ने परिजनों को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिए।
  • अब उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार को सहायता प्रदान की है।
  • सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार को 2.5 लाख की मदद दी है।
  • पूर्व मंत्री पंडित सिंह ने जाकर परिवार वालों को जाकर सहायता राशि प्रदान की।
  • ये घटना करनैलगंज में मंत्री ओम प्रकाश राजभर के काफिले की गाड़ी के कारण हुई थी।

ये भी पढ़ें, नारद के बाद सपा के एक और पूर्व नेता ने छोड़ी बसपा

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें