आगरा में सपा-कांग्रेस का संयुक्त रोड शो हो कर रही है। इस रोड शो की पहचान सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी बनने वाले है। दोनों ही पार्टियां इस संयुक्त रोड शो से पूरे उत्तर प्रदेश में अपने गठबंधन की ताल ठोकने वाली है। इस रोड शो को लेकर कांग्रेस नेता राज बब्बर काफी आश्वस्त दिख रहे है।

आगरा रोड शो से प्रदेश में एकमत का संदेश

  • यूपी प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर का मानना है कि इस संयुक्त रोड शो से पूरे प्रदेश में एकमत होने का संदेश जाएगा।
  • सपा-कांग्रेस के इस रोड शो आगरा ही नहीं पूरे प्रदेश की जनता से संपर्क साधेगी।
  • राजबब्बर ने कहा कि सही मायनों में अब यूपी का विकास होगा।
  • उन्होंने कहा कि इस बार सरकार बनने पर दोनों पार्टियां मिलकर और अच्छा काम करेंगी।
  • राजबब्बर ने नोटबंदी को मुद्दा उठाते हुए कहा कि इससे जनता और व्यापारियों पर प्रतिकुल असर पड़ा।

12 किमी लम्बा होगा रोड शो

  • यूपी चुनाव के शुरू होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है।
  • जिसके तहत शुक्रवार 3 फरवरी को सूबे के आगरा जिले में राहुल गाँधी और अखिलेश यादव रोड शो करेंगे।
  • यह संयुक्त रोड शो करीब 12 किमी लम्बा होगा।
  • गौरतलब है कि, लखनऊ रोड शो के लिए भी इतनी ही दूरी रखी गयी थी।
  • संयुक्त रोड शो दोपहर 3 बजे से शुरू होगा।
  • रोड शो दयालबाग इंजीनियरिंग कॉलेज, भगवान टॉकीज, दीवानी चौराहा, सुर सदन, सेंट पीटर्स कॉलेज,
  • हरीपर्वत चौराहा, आगरा कॉलेज, छिपीटोला मोड़ होते हुए छिपीटोला चौराहा पहुंचेगा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें